एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:05

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में हताहत लोगों से मिले केशव मौर्य

प्रयागराज, 31 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को एसआरएन अस्पताल पहुंचकर कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में घायल लोगों का हाल जाना और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री मौर्य ने कहा कि घायलों के इलाज में सरकार की ओर से किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल सरकार की प्राथमिकता घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि कौशांबी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर उन्हें आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विस्फोट केशव दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
31/08/26 13:20
पिछला अपडेट
31/08/26 13:20
स्थान
India