एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

कानपुर में डीएम के औचक निरीक्षण में पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित,कटेगा वेतन

कानपुर, 28 मार्च (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को किदवई नगर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) और क्षयरोग (टीबी) केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय डॉक्टर विवेक सोनकर उपस्थित मिले, जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. स्मिता सिंह अनुपस्थित पाई गईं। उपस्थिति पंजिका की जांच में विकास, विकास यादव, अमित कुमार, डॉ. श्रेया सचान और अमन शुक्ला भी गैरहाजिर मिले।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
वेतन कटा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/03/26 00:00
पिछला अपडेट
28/03/26 00:00
स्थान
India