एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:47

सीतापुर में महंत सुरेश दास का निधन

सीतापुर, 24 फरवरी (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावा थाना क्षेत्र में 84 कोसी परिक्रमा के देवगांव पड़ाव पर मंगलवार प्रातः महंत सुरेश दास का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा के दौरान देवगांव स्थल पर पहुंचे महंत सुरेश दास की अचानक तबीयत बिगड़ गई और प्रातः उनकी हृदय गति रुक गई। वहां मौजूद संत अजय दास, श्याम दास सहित अन्य श्रद्धालुओं ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक डॉ. हार्दिक पटेल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महंत सुरेश दास, भगवान दास के शिष्य बताए जाते हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
संत निधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/02/26 00:00
पिछला अपडेट
24/02/26 00:00
स्थान
India