एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
संस्कृत विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का चयन, नौ खेल विधाओं में प्रतिभाओं को मिलेगा मौका
प्रकाशित तिथि: 06/10/26 07:41
India
वाराणसी, 06 अक्टूबर (वार्ता) सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी ने विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को जोनल एवं अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिताओं में मंच उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम घोषित किया गया है। कुलसचिव राकेश कुमार ने विभागाध्यक्षों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रतिभावान खिलाड़ियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कुश्ती, योगासन, कराटे, सांसद खेल-कूद तथा फिट इंडिया खेल-कूद प्रतियोगिता शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 10…