एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:07

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी, 30 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वाराणसी के सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग की ओर से 29 और 30 अगस्त को बैडमिंटन एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र-खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और खेल-कौशल, अनुशासन, एकाग्रता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। कुलपति ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और संघर्षशीलता का संस्कार प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलों की…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
संस्कृत विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/08/26 10:37
पिछला अपडेट
30/08/26 10:37
स्थान
India