एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को काशी से चुनावी बिगुल फूंकेंगे अखिलेश यादव

सरदार पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को काशी से चुनावी बिगुल फूंकेंगे अखिलेश यादव

वाराणसी, 27 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित अकेलवा संजोई में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि इस जनसभा के माध्यम से अखिलेश यादव पूर्वांचल में चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। इसमें गाजीपुर, मऊ, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़, भदोही समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों से भी पार्टी कार्यकर्ताओं शामिल होंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति अखिलेश चुनाव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/10/26 05:00
पिछला अपडेट
27/10/26 05:00
स्थान
India