एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सहारनपुर में द दून वैली पब्लिक स्कूल के 'खरी कमाई' मेले ने रचा नया अध्याय
प्रकाशित तिथि: 25/10/26 11:41
India
सहारनपुर, 25 अक्टूबर (वार्ता) सहारानपुर के द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को भारत सरकार की कौशल विकास एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए उद्यमिता विकास पर आधारित भव्य मेले 'खरी कमाई' का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ. डी. के. जैन (वरिष्ठ चिकित्सक, देवबंद), विनोद गुप्ता (समाजसेवी), श्याम कुमार अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता (समाजसेवी), अभिषेक त्यागी एवं राकेश गर्ग के साथ विद्यालय के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल, मैनेजर श्रीमती सुमन सिंघल, मैनेजमेंट सदस्य श्रीमती मानसी…