एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 27, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
प्रकाशित तिथि: 27/10/26 14:05
India
कानपुर 27 अक्टूबर (वार्ता) कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राम सहाय इंटर कॉलेज, जीटी रोड, बैरी, शिवराजपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीब, जरूरतमंद, निराश्रित तथा निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह संपन्न कराए गए। योजना के अंतर्गत विधवा, परित्यक्ता एवं तलाकशुदा महिलाओं के विवाह की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं तथा रीति-रिवाजों के अनुसार कुल 188 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। इनमें अनुसूचित जाति के 135, अन्य पिछड़ा…