एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:38

देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल करने के निर्देश

देवरिया, 13 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर पिछले कुछ दिनों से फैली भ्रांतियों और अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी बहाल करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को संबंधित गैस एजेंसियों, मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार से पूरे जनपद में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूरी तरह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडरों का वितरण 'प्रथम आवत-प्रथम पावत' के आधार पर किया जाएगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सिलेंडर होम डिलीवरी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/03/26 00:00
पिछला अपडेट
13/03/26 00:00
स्थान
India