एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर की समस्या को लेकर बैठक
प्रकाशित तिथि: 14/04/26 00:00
India
फिरोजाबाद, 14 अप्रैल (वार्ता) फिरोजाबाद नगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के आक्रोश और प्रदर्शन के बीच जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंगलवार को समस्या के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में सदर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, पार्षदगण तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं विस्तार से रखीं। इस दौरान मीटर रीडिंग, बिलिंग में गड़बड़ी तथा उपभोक्ताओं को हो रही असुविधाओं पर गंभीर चर्चा की गई।…