एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:15

हरियाली तीज पर स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मथुरा, 15 अगस्त (वार्ता) हरियाली तीज के अवसर पर शनिवार को वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही देश-विदेश से आए भक्त मंदिर के बाहर एकत्र होने लगे और आराध्य के विशेष हिंडोला दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। मंदिर में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में ठाकुर बांकेबिहारी को बेशकीमती स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान कराया गया। हरे रंग के आकर्षक परिधान और बहुमूल्य आभूषणों से सुसज्जित ठाकुरजी की मनोहारी छवि के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सेवायतों ने दर्शन व्यवस्था में विशेष…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हरियाली तीज बांकेबिहारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/08/26 08:10
पिछला अपडेट
15/08/26 08:10
स्थान
India