एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हृदय रोगों की रोकथाम के लिए समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी: विशेषज्ञ
प्रकाशित तिथि: 24/10/26 07:25
India
कानपुर, 24 अक्टूबर (वार्ता) कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (उत्तर प्रदेश चैप्टर) के तत्वावधान में एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर के हृदय रोग विभाग की ओर से शनिवार को यहां राज्य स्तरीय सम्मेलन 'कार्डियोप्रिवेंट 2026' का आयोजन किया गया। 'विज्ञान से कार्य तक: हृदय रोग रोकथाम का भविष्य' विषय पर आयोजित सम्मेलन में विशेषज्ञों ने हृदय रोगों की रोकथाम, जोखिम कारकों की पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर चर्चा की। सम्मेलन के नौ वैज्ञानिक सत्रों में 34 व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इनमें लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और रांची समेत विभिन्न स्थानों से आए हृदय रोग विशेषज्ञों ने भाग…