Tuesday, Dec 16 2025 | Time 08:53 Hrs(IST)
भारत


‘मन की बात’ बन गया है देश की सामूहिक शक्ति का जीवंत दस्तावेज : मोदी

‘मन की बात’ बन गया है देश की सामूहिक शक्ति का जीवंत दस्तावेज : मोदी

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आकाशवाणी से प्रसारित उनके मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 116 कड़ी प्रसारित हो चुकी है और यह खुशी की बात है कि इससे लोगों में नयी ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा यह सामूहिक शक्ति का जीवंत दस्तावेज बना रहा है।

श्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की 117वीं कड़ी के प्रसारण ने कहा कि हमारा भारत, विविधता में एकता के साथ कैसे आगे बढ़ रहा है। चाहे वो खेल का मैदान हो या विज्ञान का क्षेत्र, स्वास्थ हो या शिक्षा–हर क्षेत्र में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हमने एक परिवार की तरह मिलकर हर चुनौती का सामना किया और नई सफलताएं हासिल की है।

उन्होंने कहा,“वर्ष 2014 से शुरू हुए ‘मन की बात’ के 116 कड़ियों में मैंने देखा है कि ‘मन की बात’ देश की सामूहिक शक्ति का एक जीवंत दस्तावेज़ बन गया है। आप सभी ने इस कार्यक्रम को अपनाया, अपना बनाया। हर महीने आपने अपने विचारों और प्रयासों को साझा किया। कभी किसी युवा इनोवेटर के आईडिया ने प्रभावित किया, तो कभी किसी बेटी की उपलब्धि ने गौरवान्वित किया। ये आप सभी की भागीदारी है जो देश के कोने-कोने से सकारात्मक ऊर्ज को एक साथ लाती है। ‘मन की बात’ इसी सकारात्मक ऊर्जा के अम्प्लीफिकेशन का मंच बन गया है और अब 2025 दस्तक दे रहा है। आने वाले साल में ‘मन की बात’ के माध्यम से हम और भी प्रेरक प्रयासों को साझा करेगें।”

प्रधानमंत्री ने कहा,“मुझे विश्वास है कि देशवासियों की सकारात्मक सोच और इनोवेशन की भावना से भारत नई ऊंचाइयों को छूएगा। आप अपने आस-पास के यूनिक प्रयासों को मन की बात के साथ शेयर करते रहिए। मैं जानता हूँ कि अगले साल की हर ‘मन की बात’ में हमारे पास एक दूसरे से साझा करने के लिए बहुत कुछ होगा। आप सभी को 2025 की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। स्वस्थ रहें, खुश रहें, फिट इंडिया मूवमेंट में आप भी जुड़ जाइए, खुद को भी फिट रखिए। जीवन में प्रगति करते रहें।”

अभिनव.संजय

वार्ता

More News

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी

15 Dec 2025 | 11:44 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।.

see more..

अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अंडमान के पूर्व सांसद और अन्य को जमानत देने से किया इनकार

15 Dec 2025 | 10:58 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने पीएमएलए मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, एएनएससीबीएल के ऋण अधिकारी के कलैवानन और कुलदीप राय शर्मा के सहयोगी संजय लाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।.

see more..

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

15 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।.

see more..

दिल्ली भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नबीन का किया जोरदार स्वागत

15 Dec 2025 | 10:06 PM

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।.

see more..

मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी विधेयक का प्रस्ताव

15 Dec 2025 | 10:01 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने के लिए प्रस्तावित विधेयक सोमवार को लोक सभा में पेश नहीं किया गया।.

see more..