Thursday, Aug 13 2026 | Time 23:30 Hrs(IST)
States » Uttar Pradesh


यूपी कैबिनेट में आज 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यूपी कैबिनेट में आज 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अयोध्या में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

लखनऊ, 2 दिसंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे 20 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पर्यटन विभाग अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय तैयार करेगा।


उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अयोध्या में विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट के सामने रखा गया। उत्तर प्रदेश सरकार की आगामी कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 21 प्रस्तावों पर चर्चा हुई जिसमे 20 को मंजूरी दी गई।

 

श्री खन्ना ने बताया कि अयोध्या में टाटा एंड संस को 25 एकड़ जमीन दी गई थी लेकिन उनको और जमीन की आवश्यकता थी की 52.102 एकड़ नजूल भूमि को एग्रीमेंट के तहत दिया जाएगा। इसका उद्देश्य भारत की स्थापत्य कला को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

राय
वार्ता

More News

मथुरा कोषागार से जुड़े 1.62 करोड़ रुपये के गबन की पूरी राशि पुलिस ने की बरामद

13 Aug 2026 | 10:25 PM

मथुरा, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोषागार से जुड़े 1.62 करोड़ रुपये के गबन मामले में पुलिस ने पूरी धनराशि बरामद कर सरकारी खजाने में जमा करा दी है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि थाना सदर बाजार में 10 फरवरी को प्रभारी सहायक कोषाधिकारी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोपी सहायक लेखाकार अभिषेक, निवासी गोविंदनगर, के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।.

see more..

शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 24 श्रद्धालु घायल, पांच गंभीर

13 Aug 2026 | 10:20 PM

शाहजहांपुर 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कांट क्षेत्र में गुरुवार को कांवड़ियों से भरी ट्राली एक छुट्टा पशुओं को बचाने के चक्कर में पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पर 24 लोग सवार थे। सभी घायलों को मेडिकल कालेज भेजा गया जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।.

see more..

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर रोक बरकरार

13 Aug 2026 | 10:17 PM

मुरादाबाद/रामपुर, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश पर लगी अंतरिम रोक फिलहाल बरकरार रहेगी।.

see more..

कानपुर में सजेगा टेबल टेनिस का राष्ट्रीय महाकुंभ

13 Aug 2026 | 10:12 PM

कानपुर, 13 अगस्त (वार्ता) टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के सत्र 2026-27 की पहली यूटीटी राष्ट्रीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 23 अगस्त तक कानपुर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में किया जाएगा।.

see more..

कौशल विकास मिशन और आईआईए के बीच एमओयू, युवाओं को मिलेगा उद्योगों से सीधा जुड़ाव

13 Aug 2026 | 9:30 PM

लखनऊ, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। .

see more..