Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:19 Hrs(IST)
world


तमिलनाडु में कर्ज में डूबे चार सदस्यीय परिवार ने की आत्महत्या

तमिलनाडु में कर्ज में डूबे चार सदस्यीय परिवार ने की आत्महत्या

चेन्नई, 13 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के चेन्नई शहर के तिरुमंगलम इलाके में बुधवार देर रात चार सदस्यीय एक परिवार ने कर्ज में डूबे होने के कारण आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी गुरुवार सुबह को तब हुई जब पड़ोसियों को गड़बड़ी होने का संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, दरवाजा तोड़ा और पाया कि परिवार के सभी चार सदस्य छत से लटके हुए थे।
मृतकों की पहचान डॉक्टर बालामुरुगन, उनकी वकील पत्नी और उनके दो बेटों के रूप में हुई है।
पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्टों के हवाले से कहा कि डॉक्टर ने पांच करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ था, जिसके कारण उसे और उसके परिवार को यह कदम उठाना पड़ा।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए किलपौक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। तिरुमंगलम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
समीक्षा.अभय
वार्ता

More News

मिनेसोटा में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग न हो : अमेरिकी न्यायाधीश

18 Jan 2026 | 8:02 PM

लॉस एंजिल्स, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी अदालत ने मिनेसोटा में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे लोगों पर पेपर स्प्रे का इस्तेमाल करने, गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने से रोक लगा दी है। .

see more..

पेरू सरकार ने अपराध रोकने के लिये बढ़ाया आपातकाल

18 Jan 2026 | 7:50 PM

लीमा, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पेरु की सरकार ने 'संगठित अपराध' पर लगाम कसने के लिये राजधानी लिमा और पड़ोसी प्रांत कलाओ में आपातकाल की अवधि को 30 दिन के लिये और बढ़ा दिया है। .

see more..

उत्तरी सीरिया में अंतरिम सरकार , एसडीएफ़ के बीच फिर शुरू हुईं झड़पें

18 Jan 2026 | 3:53 PM

दमिश्क, 18 जनवरी (वार्ता) सीरिया के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अलेप्पो और रक्का में सीरिया के अंतरिम प्रशासन और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलो (एसडीएफ) के बीच सैन्य तनाव अचानक बढ़ गया है। एक दिन पहले घोषित वापसी समझौते के बावजूद दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़पें शुरू हो गयी हैं। .

see more..

मर्कोसुर, यूरोपीय संघ ने किये मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

18 Jan 2026 | 2:41 PM

असुनसियन, 18 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) दक्षिणी साझा बाजार (मर्कोसुर) और यूरोपीय संघ (ईयू) ने 25 साल से चल रही बातचीत के बाद पराग्वे की राजधानी असुनसियन में एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। .

see more..

कनाडा में परिवहन विभाग ने फोर्ड की 300,000 गाड़ियों को वापस मंगाया

18 Jan 2026 | 2:27 PM

ओटावा, 18 जनवरी (वार्ता) कनाडा में परिवहन विभाग ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने के खतरे के कारण फोर्ड की 300,000 से ज़्यादा गाड़ियों को वापस मंगाने की घोषणा की है। .

see more..