Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:58 Hrs(IST)
बिजनेस


अडानी इंटरप्राइजेज का मुनाफा 6.6 गुना बढ़ा

अडानी इंटरप्राइजेज का मुनाफा 6.6 गुना बढ़ा

मुंबई 29 अक्टूबर (वार्ता) उद्योगपति गौतम अडानी के अलग-अलग क्षेत्र में कारोबार करने वाले दिग्गज अडानी समूह के बुनियादी ढांचा क्षेत्र की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सकल शुद्ध मुनाफा इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 228 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.6 गुना की छलांग लगाकर 1747 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने मंगलवार को निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसे 1747 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जो वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही के 228 करोड़ रुपये से 6.6 गुना अधिक है। इस अवधि में उसकी कुल आय 20095 करोड़ रुपये की तुलना में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 23196 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा, “अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा संक्रमण और आस-पास के क्षेत्रों में निवेश पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखता है, जो देश की आर्थिक वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं। अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) और अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने क्षमता वृद्धि और परिसंपत्ति उपयोग में तेजी से वृद्धि के साथ इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग छमाही प्रदर्शन का नेतृत्व किया है। एएनआईएल में तीन गीगा स्केल एकीकृत विनिर्माण संयंत्रों में ग्रीनफील्ड परियोजनाओं के निष्पादन और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के त्वरित विकास पर हमारा ध्यान इन मजबूत परिणामों को आगे बढ़ा रहा है। इसके अलावा एईएल का डेटा सेंटर, सड़कों, धातुओं, सामग्रियों और विशेष विनिर्माण में इस टर्बो वृद्धि को दोहराने के लिए तैयार है। एईएल इस उच्च विकास चरण का समर्थन करने के लिए अपने प्लेटफार्मों में अभिनव प्रौद्योगिकी में निवेश करना जारी है।”

सूरज

वार्ता

More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..