Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:29 Hrs(IST)
खेल


उथप्पा के खिलाफ पीएफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

उथप्पा के खिलाफ पीएफ धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

बेंगलुरु, 21 दिसंबर (वार्ता) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को उनकी बेंगलुरु स्थित कपड़ा कंपनी, सेंटोरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खाते में कथित धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है।

उथप्पा, जो कंपनी के निदेशक के रूप में सूचीबद्ध हैं, पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) को योगदान राशि भेजने में विफल रहने और अपने कर्मचारियों के वेतन से भविष्य निधि में कटौती को रोकने का आरोप है।

यह मामला तब सामने आया जब कंपनी कथित रूप से 23,36,602 रुपये की बकाया राशि चुकाने में विफल रही, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से काटा गया भविष्य निधि योगदान भी शामिल है।

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, सदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने बकाया भुगतान जमा करने में कंपनी की विफलता के बाद चार दिसंबर को गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

वारंट में कहा गया है कि उथप्पा को 27 दिसंबर तक बकाया राशि का भुगतान करना होगा वरना उन्हें गिरफ्तारी सहित कानूनी परिणाम भुगतने होंगे। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने इस बात पर बल दिया कि धनराशि का भुगतान नहीं करने से उन श्रमिकों के भविष्य निधि खातों के निपटान में बाधा उत्पन्न हुई है जो कंपनी द्वारा अपने कानूनी दायित्वों को पूरा करने में विफलता से प्रभावित हुए हैं।

उथप्पा (39 वर्षीय) भारतीय क्रिकेट में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 59 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 1,183 रन बनाए हैं जिसमें सात अर्धशतक शामिल है। उनके करियर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का एक प्रमुख कार्यकाल भी शामिल है, जहां उन्होंने एक विश्वसनीय मध्य-क्रम बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनायी। हालांकि, नई कानूनी चुनौती उनके क्रिकेट के बाद के करियर को जांच के दायरे में लाती है, जिससे उनके व्यापारिक लेनदेन पर चिंताएं बढ़ गई है।

यह मामला व्यवसायों में वित्तीय अनियमितताओं के एक व्यापक मुद्दे पर प्रकाश डालता है जो श्रमिकों के कल्याण को प्रभावित करता है, विशेष रूप से भविष्य निधि जैसे अनिवार्य कर्मचारी लाभों को। भुगतान की समय सीमा 27 दिसंबर निर्धारित होने के साथ ही यह देखना बाकी है कि क्या उथप्पा इस मामले को सुलझाने और आगे के कानूनी कार्रवाई से बचेंगे।

अब तक, उथप्पा ने अपनी गिरफ्तारी वारंट पर कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। क्रिकेट की दुनिया में उथप्पा के हाई प्रोफाइल और उनके खिलाफ आरोपों की गंभीर प्रकृति के कारण इस मामले पर और ध्यान आकर्षित होने का अनुमान है।

अभय.संजय

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..