Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:23 Hrs(IST)
खेल


बीएफआई और सीपीएल ने प्रो इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल लीग शुरु करने की घोषणा की

बीएफआई और सीपीएल ने प्रो इंटरनेशनल बॉस्केटबॉल लीग शुरु करने की घोषणा की

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) कैप्टन्स प्रोफेशनल बास्केटबॉल प्राइवेट लिमिटेड (सीपीबीएल) ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के साथ साझेदारी में बुधवार को प्रो इंटरनेशनल बास्केटबॉल लीग (आईएनबीएल प्रो अंडर-25) शुरु करने की घोषणा की।

15 जनवरी से शुरु होने वाली इस लीग में छह टीमें स्पर्धा करेंगी। इस चैंपियन लीग में हर दिन एक मैच खेला जायेगा और अबू धाबी में इसका फाइनल चार मैचों के साथ मार्च 2025 में इसका समापन होगा। प्रत्येक टीम में 25वर्ष से कम के 12 खिलाड़ी होंगे। जिसमें छह भारतीय और छह विदेशी खिलाड़ी होगे।

चैंपियनशिप के लिये खिलाड़ियों की नीलामी नौ जनवरी होगी। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अन्य देशों से भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं के लिए बोली लगायी जायेगी।

इस अवसर पर भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के अध्यक्ष आधव अर्जुन ने कहा, “आईएनबीएल प्रो अंडर-25 एक महत्वपूर्ण पहल है जो भारतीय बास्केटबॉल के मानकों को बेहतर बनायेगा। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञयों के साथ मिलकर स्थानीय प्रतिभा भारत में खेल के लिए एक नया मानदंड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस ऐतिहासिक लीग में आईएनबीएल के साथ सहयोग करके खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार भारत में आईएनबीएल प्रो अंडर-25 शुरु होने जा रही इसका फायदा कॉलेज और युवा खिलाड़ियों को मिलेगा।”

भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने कहा, “यह लीग भारत की युवा प्रतिभाओं को सीखने, विकसित होने और पेशेवर स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने अवसर प्रदान करेगी। भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और कोचों का अनुभव प्राप्त होगा।

राम

वार्ता

More News

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

अथर्व तायडे का शतक, विदर्भ के 317/8

18 Jan 2026 | 6:06 PM

बेंगलुरु 18 जनवरी (वार्ता) अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..