Friday, Dec 12 2025 | Time 12:35 Hrs(IST)
बिजनेस


भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की देनदारियों के लिए 3,626 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया

भारती एयरटेल ने स्पेक्ट्रम की देनदारियों के लिए 3,626 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने 2016 में अधिग्रहित स्पेक्ट्रम के लिए अपनी सभी देनदारियों को चुकाते हुए दूरसंचार विभाग को 3,626 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान किया है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इसके साथ ही, एयरटेल ने अब अपने सभी स्पेक्ट्रम बकाया का अग्रिम भुगतान कर दिया है, जिस पर ब्याज लागत 8.65 प्रतिशत से अधिक थी।

एयरटेल ने इस वर्ष कुल 28,320 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम देनदारियों का अग्रिम भुगतान किया है।

शेखर

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..