Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:42 Hrs(IST)
भारत


द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास से भारत और श्रीलंका के संबंध मजबूत हुए

द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास से भारत और श्रीलंका के संबंध मजबूत हुए

नयी दिल्ली 26 दिसम्बर (वार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास स्लीनेक्वस -2024 से दोनों देशों के संबंध मजबूत हुुए हैं और इससे सुरक्षित तथा नियम-आधारित समुद्री क्षेत्र बनाने में मदद मिली है।

यह अभ्यास नौसेना की पूर्वी कमान के तत्वावधान में 17 से 20 दिसंबर तक विशाखापत्तनम में दो चरणों में आयोजित किया गया। बंदरगाह चरण 17 से 18 दिसंबर तक और समुद्री चरण 19 से 20 दिसंबर 24 तक हुआ।

भारत की ओर से अभ्यास में पूर्वी बेड़े के आईएनएस सुमित्रा ने विशेष बलों की टीम के साथ भाग लिया जबकि श्रीलंका नौसेना की ओर से अपतटीय गश्ती पोत सयूरा ने विशेष बलों की टीम के साथ भाग लिया।

अभ्यास का उद्घाटन 17 दिसंबर को हुआ और इसके बाद बंदरगाह चरण में प्रतिभागियों ने पेशेवर और सामाजिक आदान-प्रदान किया। समुद्री चरण में दोनों नौसेनाओं के विशेष बलों द्वारा संयुक्त अभ्यास, गन फायरिंग, संचार प्रक्रियाएं, नाविक कौशल के साथ-साथ नेविगेशन विकास और हेलीकॉप्टर संचालन शामिल थे।

दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यासों की यह श्रृंखला 2005 में शुरू हुई थी और तब से नियमित अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। मौजूदा संस्करण ने दोनों समुद्री पड़ोसियों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है और एक सुरक्षित तथा नियम-आधारित समुद्री क्षेत्र बनाने में योगदान दिया है, जिससे भारत सरकार के क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) के संकल्प और दृष्टिकोण को आगे बढ़ाया जा सके।

संजीव

वार्ता

More News

कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू होनी चाहिए : शिवराज सिंह चौहान

14 Jan 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। .

see more..

ईरान विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन

14 Jan 2026 | 10:25 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार शाम को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की।.

see more..

लोहड़ी पर अलाव की गर्माहट के साथ गजक, मूंगफली और देसी स्नैक्स के साथ बांटी खुशियां

14 Jan 2026 | 9:19 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) लोहड़ी पर प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह की राय में लोहड़ी एक त्योहार नहीं, बल्कि आग के अलाव के साथ गर्मजोशी, खुशियां और परंपराओं का उत्सव है। सर्द रात में गूंजती ढोल की थाप पर भांगड़ा के साथ आग की लपटें उठती हैं तो लोहड़ी अपने पूरे रंग में नजर आती है। लोहड़ी में सरसों का साग, मक्के की रोटी, तिल के लड्डू, गजक और मूंगफली की चिक्की इसकी पहचान है। वहीं शहरों लोहड़ी के घरों तक सिमटने के बावजूद त्योहार की सामाजिक भावना और पारिवारिक जुड़ाव आज भी कायम है।.

see more..

आईएनएसवी कौंडिन्य 17 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद मस्कट पहुंचा

14 Jan 2026 | 9:15 PM

मस्कट/नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) भारत और ओमान के बीच 5,000 साल पुराने समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत करते हुए भारतीय नौसेना का विशेष पाल पोत 'आईएनएसवी कौंडिन्य' बुधवार को ओमान के सुल्तान कबूस बंदरगाह पहुंच गया।.

see more..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज, मिलेंगे बैंकिंग, बीमा समेत सभी वित्तीय समाधान

14 Jan 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को उनके वेतन खाते के साथ ही बीमा और सभी तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए एक नयी पहल की है।.

see more..