Friday, Dec 12 2025 | Time 11:57 Hrs(IST)
भारत


बिरला ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

बिरला ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

नयी दिल्ली 26 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री बिरला ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शोक संदेश में लिखा, “ देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रबुद्ध राजनेता होने के साथ ही अपने सौम्य और सरल व्यवहार की खातिर वह सदैव स्मृतियों में रहेंगे। एक कुशल प्रशासक, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने दशकों तक राष्ट्र की सेवा की। पीड़ा की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें डॉ. सिंह के परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें, तथा शोक संतप्त परिजनों और देशवासियों को संबल दें।ॐ शांति।”

उल्लेखनीय है कि डॉ. सिंह का 92 साल की उम्र में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में आज रात निधन हो गया।

संतोष.श्रवण

वार्ता

More News

खरगे-राहुल ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 10:17 AM

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।.

see more..

मोदी ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया शोक

12 Dec 2025 | 9:57 AM

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र से कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 13 दिसंबर)

12 Dec 2025 | 8:18 AM

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

उमर खालिद को बहन की शादी के लिए अंतरिम जमानत मंजूर

12 Dec 2025 | 12:19 AM

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 2020 के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगों के पीछे साजिश के आरोपी जेएनयू के पूर्व स्कॉलर एवं एक्टिविस्ट उमर खालिद की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली।.

see more..

यूडीआईएन ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, 80 हजार करोड़ की धोखाधड़ी रोकी : नंदा

11 Dec 2025 | 10:07 PM

नयी दिल्ली 11 दिसंबर वार्ता भारतीय हिन्दी लेखाकार (आईसीएआई) के अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने कहा है कि विशिष्ट दस्तावेज पहचान संख्या (यूडीआईएन) से धोखाधड़ी के मामलों को। रोकने में काफी मदद मिली है। .

see more..