Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:47 Hrs(IST)
भारत


भाजपा झुग्गी की जमीनें उद्योगपतियों और बिल्डरों को दे देगी : केजरीवाल

भाजपा झुग्गी की जमीनें उद्योगपतियों और बिल्डरों को दे देगी : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी वालों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सावधान करते हुए कहा कि अगर गलती से गलत बटन दब गया तो भाजपा झुग्गी की जमीनें उद्योगपतियों और बिल्ड को दे देगी।

श्री केजरीवाल ने सोमवार को विश्वास नगर, कृष्णा नगर और गांधी नगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार फिर झाड़ू का बटन दबाएं और अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली, पानी, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा जारी रखें। अगर गलत बटन दब गया तो यह सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि नयी सरकार में महिलाओं को 2100 रुपए और पुजारियों को 1800 रुपए महीना मिलेगा। सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, छात्रों को फ्री बस यात्रा, युवाओं को रोजगार और साफ पानी भी मिलेगा।

उन्होंने कहा , “ हमारी 2015 में सरकार बनी। उससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार थी। तब दिल्ली में 7-8 घंटे बिजली के पावर कट लगते थे। इन्वर्टर और जनरेटर की जरूरत पड़ती थी। दिल्ली का गर्मियों और सर्दियों में बुरा हाल था। अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है। हमने यह रात-दिन मेहनत करके हासिल किया। हमने दिल्ली को संवारा है। हमने दिल्ली की बिजली की व्यवस्था को ठीक किया है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है लेकिन एक भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं आती है। इनकी गुजरात में 30 साल से सरकार है, वहां भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है और लंबे-लंबे पावर कट लगते हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और जहां-जहां इनकी सरकार है हर जगह 10-10 घंटे के पावर कट लगते हैं। अगर इस बार गलती से गलत बटन दब गया तो दिल्ली में भी 10-10 पावर कट लगने शुरू हो जाएंगे।

आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार बनने से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल था लेकिन अब सरकारी स्कूल अच्छे हो गए हैं। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और बिहार के सरकारी स्कूल खटारा पड़े हैं। अगर इस चुनाव में गलत बटन दब गया तो बच्चे बड़े होकर आपको माफ नहीं करेंगे कि आपने उनका भविष्य खराब कर दिया। ये भाजपा वाले सारे स्कूल कबाड़ा कर देंगे।

आजाद अशोक

वार्ता

More News

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

18 Jan 2026 | 6:02 PM

कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। .

see more..

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..