Friday, Dec 12 2025 | Time 12:36 Hrs(IST)
बिजनेस


कोयला उत्पादन दिसंबर, 2024 में प्रतिशत वृद्धि के साथ 9.79 करोड़ टन

कोयला उत्पादन दिसंबर, 2024 में प्रतिशत वृद्धि के साथ 9.79 करोड़ टन

नयी दिल्ली, 01 जनवरी (वार्ता) कोयला मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिसंबर 2024 में देश में कुल कोयला उत्पादन 9.79 करोड़ टन तक पहुंच गया जो दिसंबर 2023 के करीब 9.3 करोड़ टन उत्पादन की तुलना से 5.33 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार कैप्टिव और अन्य खदानों ने इस माह में करीब 1.9 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जो दिसंबर 2023 के इसी माह के 1.46 करोड़ टन के उत्पादन की तुलना में 29.61 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान कोयला के संचयी उत्पादन 72.63 करोड़ टन के साथ एक साल पहले की इसी अवधि से 6.11 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान उत्पादन 68.45 करोड़ टन था।

कोयला वितरण दिसंबर 2023 में 8.7 करोड़ टन की तुलना में बढ़कर दिसंबर 2024 में 9.26 करोड़ टन रहा। यह वितरण में 6.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है कैप्टिव और अन्य खदानों से वितरण 1.8 करोड़ टन से थोड़ा ज्यादा रहा जो दिसंबर 2023 की तुलना में 31.83 प्रतिश्ता की वृद्धि दर्शाता है।

विज्ञप्ति के अनुसार अप्रैल-दिसंबर 2024 में संचयी कोयला वितरण करीब 75.1 करोड़ टन (अनंतिम) तक पहुंच गया। यह वित्त वर्ष 2023-24 में यह इसी अवधि के 71.1 करोड़ टन के वितरण से 5.58 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।

मनोहर, उप्रेती

वार्ता

More News

रुपये में शुरुआती गिरावट, 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़का

12 Dec 2025 | 10:31 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये की गिरावट शुक्रवार को भी जारी रही और पहली बार एक डॉलर 90.50 रुपये से अधिक का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर गुरुवार को 90.32 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद होने वाली भारतीय मुद्रा आज 11 पैसे टूटकर 90.43 रुपये प्रति डॉलर पर खुली और 90.56 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गयी। यह रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर है।
खबर लिखे जाते समय यह पांच पैसे नीचे 90.37 रुपये प्रति डॉलर पर थी।
अजीत
वार्ता.

see more..

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार

12 Dec 2025 | 10:30 AM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गयी।.

see more..

श्रेष्ठ विश्वविद्यालय ही किसी देश को श्रेष्ठ बनाते हैं: मुकेश अंबानी

11 Dec 2025 | 9:27 PM

गाँधीनगर , 11 दिसंबर (वार्ता) देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में विश्वविद्यालयों के योगदान को रेखांकित करते हुए गुरुवार को कहा कि जिन देशों के विश्वविद्यालय श्रेष्ठ स्तर के होते हैं वही देश दुनिया का नेतृत्व करते हैं।.

see more..