Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:56 Hrs(IST)
भारत


मोदी को धामी ने दिया राष्ट्रीय खेलों में पधारने का आमंत्रण

मोदी को धामी ने दिया राष्ट्रीय खेलों में पधारने का आमंत्रण

नयी दिल्ली/देहरादून, 06 जनवरी (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर, राज्य में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया।

श्री धामी ने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भी भेंट की।

श्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्हें राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

श्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश - कर्णप्रयाग रेल परियोजना के प्रथम चरण पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे का कार्य हो चुका है। उन्होंने इस परियोजना की स्वीकृति और परियोजना का पूर्ण वित्तीय व्यय भार केंद्र सरकार द्वारा किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने ऋषिकेश में प्रस्तावित बुनियादी विकास कार्यों के लिए ऋषिकेश के पुराने रेल स्टेशन को बंद करने और सभी ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश के नए योग नगरी रेलवे स्टेशन से किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि पुराने स्टेशन की भूमि पर जो रेल ट्रैक है, उसका उपयोग नई सड़क व्यवस्था के लिए किया जा सकेगा जिससे यातायात में सुधार होगा।

श्री धामी ने उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए जल, जीवन मिशन में आवंटित केंद्रीय अंशदान की अवशेष धनराशि जल्द अवमुक्त किए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। उन्होंने ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग में आइकॉनिक सिटी के रूप में चयनित करने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर परियोजना के लिए राज्य के सीमित संसाधनों को देखते हुए केंद्र स्तर से संसाधन उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपीय ऊर्जा के दोहन के लिए आइसलैंड एंबेसी के सहयोग से एक एमओयू प्रस्तावित है। इस एमओयू पर भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से आवश्यक अनापत्ति पत्र प्राप्त किया जा चुका है।

श्री धामी ने इस परियोजना के लिए सभी तकनीकी और वित्तीय सहयोग राज्य सरकार को प्रदान किए जाने का अनुरोध किया ताकि वर्ष 2070 तक कार्बन नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्तराखंड अहम भूमिका निभा सके। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्रालय में प्रेषित प्रस्तावों ऋषिकेश बायपास, हरिद्वार बायपास (पैकेज 2), देहरादून-मसूरी कनेक्टिविटी, देहरादून रिंग रोड, चंपावत बायपास, लालकुआं, हल्द्वानी और काठगोदाम बायपास और मानसखंड प्रॉजेक्ट की स्वीकृति के लिए संबंधित को निर्देशित किए जाने का भी अनुरोध किया।

सुमिताभ.संजय

वार्ता

More News

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..

जन साधारण आवास योजना फेज-3 के पहले ही दिन बुक हुए डीडीए के सारे फ्लैट

18 Jan 2026 | 3:32 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जन साधारण आवास योजना-2025 के तीसरे चरण को बुकिंग के पहले ही दिन पूरा करते हुए सभी 679 फ्लैट बेच दिये। .

see more..