Friday, Dec 12 2025 | Time 11:42 Hrs(IST)
खेल


दिमित्रोव ने बीच मुकाबले में मैच छोड़ा,लेहेका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के फाइनल में

दिमित्रोव ने बीच मुकाबले में मैच छोड़ा,लेहेका ब्रिस्बेन इंटरनेशनल के फाइनल में

ब्रिस्बेन 04 जनवरी (वार्ता) दुनिया के दसवें नंबर के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव शनिवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में जिरी लेहेका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान ग्रोइन चोट के कारण रिटायर हो गये।

लेहेका से 6-4, 4-4 से पिछड़ रहे दिमित्रोव बीच मैच में कोर्ट से बाहर चले गए। उन्होने कुछ समय बाद फिर खेलने का प्रयास किया लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण उन्होंने रिटायर होने का फैसला किया। इससे 23 वर्षीय लेहेका अपने चौथे एटीपी फाइनल में पहुंच गए। लेहेका ने पिछले साल एडिलेड इंटरनेशनल खिताब जीता था और यह उनका पहला एटीपी एकल खिताब था।

दिमित्रोव के पास मेलबर्न में 12 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ठीक होने के लिए एक सप्ताह का समय है।

सं प्रदीप

वार्ता

More News

ब्राजील को हराकर भारत स्क्वैश वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में

11 Dec 2025 | 9:54 PM

चेन्नई 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को पूल बी के अपने दूसरे मैच में ब्राजील को 4-0 से हराकर स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । आज यहां खेले गये मुकाबले में वेलवन सेंथिलकुमार ने दुनिया के नंबर 183 पेड्रो मोमेटो को हराकर मेजबान टीम को शानदार शुरुआत दी। भारत के नेशनल चैंपियन, जो पुरुषों की स्क्वैश रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं, शायद ही कभी मुश्किल में दिखे, क्योंकि उन्होंने शुरुआती मैच 3-0 (7-5, 7-2, 7-2) से जीत लिया।.

see more..

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रनों का लक्ष्य

11 Dec 2025 | 8:54 PM

मुल्लांपुर 11 दिसंबर (वार्ता) क्विंटन डी कॉक (90) अर्द्धशतकीय और डॉनोवन फ़रेरा (30) की आखिरी ओवरों में विस्फोटक पारी के दम दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया।.

see more..

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

11 Dec 2025 | 7:04 PM

जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे .

see more..

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

11 Dec 2025 | 6:41 PM

मुल्लांपुर, 11 दिसंबर (वार्ता) भारत ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..