Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:54 Hrs(IST)
बिजनेस


प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.32 प्रतिशत बढ़ा

प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.32 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली 18 दिसंबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष में 17 दिसंबर 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 1921508 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में संग्रहित 1596932 करोड़ रुपये की तुलना में 20.32 प्रतिशत अधिक है।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार 17 दिसंबर 2024 तक कुल 338924 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया है और इस तरह शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह इस अवधि में 1582584 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में संग्रहित शुद्ध प्रत्यक्ष कर 1359067 करोड़ रुपये की तुलना में 16.45 प्रतिशत अधिक है।

इस अवधि तक संग्रहित प्रत्यक्ष कर में कार्पोरेट कर 924693 करोड़ रुपये, गैर कार्पोरेट कर 953871 करोड़ रुपये , प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) 40114 करोड़ रुपये और अन्य कर 2829 करोड़ रुपये रहा है। चालू वित्त वर्ष में 17 दिसंबर तक अग्रिम आयकर के मद में 756015 करोड़ रुपये मिले हैं जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अविध में मिले 625306 करोड़ रुपये की तुलना में 20.90 प्रतिशत अधिक है।

शेखर

वार्ता

More News

एसबीआई, इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में जबरदस्त साप्ताहिक तेजी

18 Jan 2026 | 10:52 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बीएसई की शीर्ष 10 कंपनियों में शामिल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में बीते सप्ताह जबरदस्त तेजी देखी गयी।.

see more..

एफपीआई ने जनवरी में निकाले 19,940 करोड़ रुपये

18 Jan 2026 | 10:51 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जनवरी में अब तक भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 19,940 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। .

see more..

चावल, गेहूं में साप्ताहिक तेजी; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घटबढ़

18 Jan 2026 | 10:49 AM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी रही। चीनी की कीमतों में गिरावट रही जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।.

see more..

एलआईसी की स्थिरता भारत की वित्तीय स्थिरता का पर्याय: एम नागराजू

17 Jan 2026 | 9:17 PM

मुंबई, 17 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रलाय में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की मजबूती को देश के वित्तीय क्षेत्र की मजबूती का पर्याय बताया और कहा कि 57.23 लाख करोड़ रुपये की समेकित प्रबंधनाधीन सम्पत्ति (एयूएम) और मजबूत सॉल्वेंसी अनुपात के साथ कंपनी ठोस बुनियाद पर है और पालिसी धारकों को उनके निवेश पर अच्छा प्रतिफल दे रही है।.

see more..

बिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री के साथ भारत-कनाडा आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर पीयूष गोयल ने चर्चा की

17 Jan 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत यात्रा पर आये कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रधानमंत्री डेविड एबे के साथ शनिवार को बैठक में भारत-कनाडा आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा की और बातचीत को फलदायक बताया।.

see more..