Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:43 Hrs(IST)
खेल


चैंपियंस ट्रॉपी 2025 में ईसीबी ने अफगानिस्तान के साथ मैच खेलने के बहिष्कार को किया खारिज

चैंपियंस ट्रॉपी  2025 में ईसीबी ने अफगानिस्तान के साथ मैच खेलने के बहिष्कार को किया खारिज

लंदन, 07 जनवरी (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों के बहिष्कार के आह्वान को खारिज कर दिया है।

ईसीबी ने अफगानिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के लिए एकजुट प्रतिक्रिया का आह्वान किया है, जबकि इंग्लैंड की पुरुष टीम से अगले महीने दोनों टीमों के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मैच का बहिष्कार करने की मांग की गई है। इंग्लैंड के 160 से अधिक राजनेताओं के हस्ताक्षर वाले पत्र के जवाब में ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा कि शासी निकाय ऐसा समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को 26 फरवरी को लाहौर में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलना है। तालिबान शासन द्वारा महिलाओं के अधिकारों पर किए जा रहे हमले को लेकर ब्रिटेन के राजनेता चाहते हैं कि ईसीबी अफगानिस्तान के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेलने से इंकार करे।

लेबर सांसद टोनिया एंटोनियाजी ईसीबी को लिखे पत्र में कहा है कि हमें लैंगिक भेदभाव के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और हम ईसीबी से आग्रह करते हैं कि वह अफगानिस्तान की महिलाओं और लड़कियों के प्रति एकजुटता और उम्मीद का एक दृढ़ संदेश दे कि उनकी पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के भीतर आगे की अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई पर आम सहमति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि ईसीबी ऐसे उपायों की सक्रिय रूप से वकालत करना जारी रखेगा।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

क्रांति गौड़ का पंजा, भारत को मिली 115 रन की बढ़त

11 Jul 2026 | 8:13 PM

लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) क्रांति गौड़ ने ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 170 रन पर समेत दिया और भारत को 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। .

see more..

पृथिका प्रदीप ने आर्चरी वर्ल्ड कप में जीते कांस्य और रजत

11 Jul 2026 | 7:56 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता)भारतीय तीरंदाज पृथिका प्रदीप ने शनिवार को आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 स्टेज-4 में कंपाउंड वर्ग में भारत के अभियान की अगुवाई करते हुए व्यक्तिगत कांस्य पदक और महिला टीम के साथ रजत पदक जीता। ये दोनों पदक आर्चरी वर्ल्ड कप में पृथिका प्रदीप के करियर के पहले पदक हैं।.

see more..

हॉकी इंडिया ने असुंता लकड़ा के सिलेक्शन से जुड़े आरोपों को खारिज किया

11 Jul 2026 | 7:51 PM

रांची, 11 जुलाई (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और हॉकी इंडिया सिलेक्शन कमिटी की सदस्य असुंता लकड़ा ने 2026 एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला टीम के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीम को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया।.

see more..

सिनर का तूफ़ान रोकने उतरेंगे ज्वेरेव

11 Jul 2026 | 6:07 PM

लंदन, 11 जुलाई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर और दूसरी सीड अलेक्जेंडर ज़्वेरेव रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप मैच के लिए कोर्ट पर उतरेंगे और दोनों ही 'द ऑल इंग्लैंड क्लब' के लॉन पर एक यादगार जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।.

see more..

विंबलडन ने तेंदुलकर, कोहली, गिल को भारतीय क्रिकेट की तीन पीढ़ियों के रूप में सम्मानित किया

11 Jul 2026 | 5:51 PM

लंदन,11 जुलाई (वार्ता) विंबलडन ने एक विशेष सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की तीन पीढ़ियों को सम्मानित किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शुभमन गिल शामिल हैं। .

see more..