Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:26 Hrs(IST)
India


ईडी की 900 करोड़ के हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

ईडी की 900 करोड़ के हवाला नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और कथित हवाला ऑपरेटर, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़े कई ठिकानों पर रांची, मुंबई और सूरत में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन से संबंधित 900 करोड़ से अधिक के संदिग्ध हवाला नेटवर्क से जुड़ाएक मामले का हिस्सा है।


ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेमा की धारा 37 के तहत अधिकृत यह तलाशी अभियान रांची स्थित सीए और इस नेटवर्क का कथित सरगना नरेश कुमार केजरीवाल के यहां और उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के ठिकानों पर चलाया जा रहा है।

 

ईडी का यह मामला आयकर विभाग की जांच पर आधारित है। अधिकारी ने कहा, "जांच तब शुरू हुई जब आयकर विभाग के जानकारी मिली कि केजरीवाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नाइजीरिया और अमेरिका में अघोषित विदेशी शेल संस्थाओं को नियंत्रित करता है। भारत से प्रबंधित इन संस्थाओं ने 900 करोड़ से अधिक का जमा किया है और फर्जी टेलीग्राफिक हस्तांतरणों से लगभग 1,500 करोड़ रूपये भारत में वापस भेजे हैं।

 

अधिकारी ने कहा, "चूंकि ये विदेशी संपत्तियां वैधानिक फाइलिंग में घोषित नहीं की गई थीं और बड़े पैमाने पर अवैध धन को छिपाने का साधन प्रतीत होती हैं, इसलिए ये तलाशी इन अनधिकृत सीमा-पार लेन-देनों के दोषी डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।" आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

 

शोभित
वार्ता

More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 06 सितंबर)

05 Sep 2026 | 8:30 AM

नयी दिल्ली 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

देशभर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

05 Sep 2026 | 12:39 AM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का प्रतीक जन्माष्टमी शुक्रवार को देशभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी।.

see more..

राहुल पर एफआईआर एवं खरगे के अपमान के विरोध में शनिवार को रुद्रपुर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

04 Sep 2026 | 10:56 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।.

see more..

शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर, सात अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

04 Sep 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।श्री शाह रविवार को गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह गोवा में मादक पदार्थों के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद अटल भवन में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के साथ पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.

see more..

पूर्वोत्तर के युवा विकसित भारत 2047 की नींव रखेंगे : सिंधिया

04 Sep 2026 | 10:37 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।.

see more..