Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
भारत


चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के आरोप खारिज किये

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस के  आरोप खारिज किये

नयी दिल्ली 24 दिसम्बर (वार्ता) चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची से लेकर मतदान प्रतिशत में गड़बड़ी के कांग्रेस पार्टी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आयोग ने कांग्रेस के दावों की विस्तार से जांच की है और पार्टी द्वारा लगाये गये आरोप निराधार हैं।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस को लिखे पत्र में उसके सभी दावों तथा आरोपों का तथ्यों के आधार पर विस्तार से जवाब दिया। आयोग ने कहा है कि महाराष्ट्र में चुनाव से पहले मतदाता सूची में जानबूझकर न तो नाम जोड़े गये हैं और न ही हटाये गये हैं।

आयोग ने कहा है कि चुनाव से पहले छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची में 50 हजार नाम जोड़े गये हैं लेकिन इसके आधार पर यह दावा नहीं किया जा सकता कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने इसके कारण 47 विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की है। आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की नियम आधारित सख्त प्रक्रिया है और इसका पूरी तरह पालन किया जाता है।

आयोग ने मतदान समाप्त होने के समय पांच बजे के बाद मतदान प्रतिशत के बढने से संबंधित कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि मतदान आंकड़ों के पहुंचने में समय लगता है और बाद में मतदान प्रतिशत का बढना असमान्य नहीं बल्कि सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में बदलाव करना मुमुकिन नहीं है क्योंकि मतदान समाप्त होने के बाद मतदान के आंकड़ों की जानकारी देने वाला फार्म 17 सी मतदान केन्द्र पर मौजूद सभी पार्टियों के अधिकृत एजेन्टों को दिया जाता है।

संजीव

वार्ता

More News

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

18 Jan 2026 | 6:02 PM

कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। .

see more..

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..