Sunday, Sep 6 2026 | Time 05:23 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन अमिताभ जन्मदिन दो अंतिम मुंबई

वर्ष 1975 मे यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म .दीवार.. ने अमिताभ बच्चन की पिछली सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड़ दिये और शोले की सफलता के बाद तो उनके सामने सारे कलाकार फीके पड़ने लगे और अमिताभ बच्च्चन फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार के सिंहासन पर जा बैठे ।सुपर स्टार के रूप मे अमिताभ बच्चन किस उंचाई पर पहुंच चुके थे इसका सही अंदाजा लोगों को तब लगा जब 1982 में निर्माता -निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म ..कुली ..की शूटिंग के दौरान वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद लगभग मौत के मुंह मे पहुंच गये ।इसके बाद देश के हर मंदिर, मस्जिद और गुरूद्वारे मे हर जाति और धर्म के लोगों ने उनके ठीक होने की दुआएं मांगी, मानो अमिताभ बच्चन उनके ही अपने परिवार का कोई अंग हो।लोगों की दुआएं रंग लाई और अमिताभ जल्द ही ठीक को गये।
वर्ष 1984 में अपने मित्र राजीव गांधी के आग्रह पर उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और इलाहाबाद से सांसद का चुनाव लड़ा तथा सांसद के रूप मे चुन लिये गये।अमिताभ बच्चन को अधिक दिनों तक राजनीति रास नहीं आई और तीन वर्ष तक काम करने के बाद उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया ।इसकी मुख्य वजह यह थी कि उनका नाम उस समय बोफोर्स घोटाले में खींचा जा रहा था ।सासंद के पद से इस्तीफा देने के बाद अमिताभ बच्चन पुनः फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हो गये ओर उन्होंने फिल्मों में अभिनय करना जारी रखा लेकिन 1990 के दशक के आखिर में उनकी फिल्में असफल होने लगी जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने 1997 तक अपने आप को अभिनय से अलग रखा ।
वर्ष 1997 में अमिताभ बच्चन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे कदम रखा और ए.बी.सी.एल . बैनर का निर्माण किया ।इसके साथ ही अपने बैनर की निर्मित पहली फिल्म मृत्युदाता के जरिये अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अभिनय करना शुरू किया।इसके बाद वर्ष 2000 में ही टीवी प्रोग्राम ..कौन बनेगा करोड़पति ..में भी अमिताभ को काम करने का मौका मिला ।कौन बनेगा करोड़पति की कामयाबी के बाद अमिताभ बच्चन एक बार फिर से दर्शको के चहेते कलाकार बन गये।अमिताभ बच्चन को बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार,पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मो में गीत भी गाये है ।उन्होंने सबसे पहले वर्ष 1979 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर नटवर लाल में ..मेरे पास आओ मेरे दोस्तों ..गीत गाया था।
अमिताभ बच्चन को बतौर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार,पांच बार फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्श्री,पद्मभूषण और पद्मविभूषण समेत कई सम्मान से नवाजा गया है। अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पित (केबीसी) को होस्ट कर रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..

दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

04 Sep 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये शाम आज की’ पर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस प्रस्तुति के जरिए रेट्रो संगीत और पुराने दौर की यादों को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।.

see more..

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..