Sunday, Sep 6 2026 | Time 14:32 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन फिल्मफेयर अवॉर्ड दो अंतिम अहमदाबाद

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अरिजीत सिंह को फिल्म लापता लेडीज जबकि महिला पार्श्वगायक का पुरस्कार मधुबंती बागची को स्त्री 2 के लिये दिया गया।बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार राम संपत को लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार रफ़ी महमूद को फिल्म किल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार आदित्य धर और मोनिका ठाकर (आर्टिकल 370) और सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार स्नेहा देसाई को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम का पुरस्कार राम संपत को फिल्म लापता लेडीज़ के लिये दिया गया ।
इसके अलावा स्पेशल अवॉर्ड भी दिया गया।लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत) दिया गया. वहीं संगीत में उभरती प्रतिभा के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार--अचिंत ठक्कर को अवॉर्ड दिया गया।फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:24 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन, साझा की शूटिंग प्रारूप की पहली झलक

05 Sep 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच गये हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के शूटिंग प्रारूप की पहली झलक भी दिखाई है।कार्तिक द्वारा साझा की गयी तस्वीर में वह ‘कैप्टन इंडिया’ का शूटिंग प्रारूप हाथ में लिये नजर आ रहे हैं। प्रारूप के आवरण पर फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन का नाम भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। .

see more..

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..