Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:20 Hrs(IST)
मनोरंजन


17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के अवॉर्ड्स के लिए नामांकन घोषित

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के 17वें संस्करण के आधिकारिक पुरस्कार नामांकन घोषित कर दिए गए हैं। भारत के बाहर भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्म महोत्सवों में शामिल आईएफएफएम का आयोजन विक्टोरियन सरकार के सहयोग से 13 से 23 अगस्त तक किया जाएगा। महोत्सव में पिछले एक वर्ष के दौरान भारतीय सिनेमा और ओटीटी पर रिलीज़ हुई उत्कृष्ट फिल्मों, वेब सीरीज़, कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष के नामांकन भारतीय सिनेमा की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं। सिनेमाघरों में प्रदर्शित फिल्मों से लेकर ओटीटी पर रिलीज़ हुए कंटेंट तक, विभिन्न भाषाओं और शैलियों की कृतियों को पुरस्कारों की दौड़ में शामिल किया गया है। विजेताओं का चयन ऑस्ट्रेलिया के फिल्म और सांस्कृतिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की ज्यूरी करेगी।
सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में 'हक', 'जरन्न', कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1, 'लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा', सैयारा, सितारे ज़मीन पर, 'शार्थोपोर' और 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' को नामांकन मिला है।
सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म श्रेणी में 'अम्मंग हेलबेड़ा (डोंट टेल मदर)', 'फुल प्लेट', 'किक्करन दे फूल', 'लाला एंड पॉपी', 'मयिला-सेम्मलार अन्नम', मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली, नॉट ए हीरो, 'पंखुड़ियां' और धड़क 2 को शामिल किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी (सिस्टम), चंद्राशीष रे (पोर्शी), मोहित सूरी (सैयारा), रामलिंगम गौतम (मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली), रीमा दास (नॉट ए हीरो), ऋषभ शेट्टी (कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1), आर. एस. प्रसन्ना (सितारे ज़मीन पर) और शाज़िया इक़बाल (धड़क 2) को नामांकित किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में आमिर खान (सितारे ज़मीन पर), अहान पांडे (सैयारा), भुमन भार्गव दास (नॉट ए हीरो), दुलकर सलमान (कांथा), ममूटी (कलमकावल: द वेनम बिनीथ), रणवीर सिंह (धुरंधर), ऋषभ शेट्टी (कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1) और संजय मिश्रा (वध 2) को नामांकन मिला है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री श्रेणी में अनीत पड्डा (सैयारा), कल्याणी प्रियदर्शन (लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा), कीर्ति कुल्हारी (फुल प्लेट), नीना गुप्ता (वध 2), राजश्री देशपांडे (बाप्या), रानी मुखर्जी (मर्दानी 3), ऋतुपर्णा सेनगुप्ता (बेला) और यामी गौतम धर (हक) को नामांकित किया गया है।
सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ श्रेणी में 'बाई तुझ्यापायी', 'कोहरा सीज़न 2', 'मटका किंग', 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब', 'सपने वर्सेज एवरीवन', 'द बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड', 'परफेक्ट फैमिली' और 'फ्रीडम एट मिडनाइट सीज़न 2' को नामांकन मिला है। सीरीज़ की अभिनय श्रेणियों में विजय वर्मा, कुणाल खेमू, मनव कौल, बरुण सोबती, हुमा कुरैशी, मोना सिंह, रसिका दुगल, शेफाली शाह और सीमा पाहवा सहित कई कलाकारों को नामांकन मिला है।
इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म और भारतीय उपमहाद्वीप की सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित अन्य श्रेणियों के लिए भी नामांकन घोषित किए गए हैं। महोत्सव के दौरान फिल्म प्रीमियर, विशेष स्क्रीनिंग, पैनल चर्चा, मास्टरक्लास, इंडस्ट्री कार्यक्रम और पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..