Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:36 Hrs(IST)
भारत


ईएसआईसी के 10 नये मेडिकल कॉलेज की घोषणा

ईएसआईसी के 10 नये मेडिकल कॉलेज की घोषणा

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत 10 नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।

श्री मांडविया ने यहां ईएसआईसी की 194वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जायेगी। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद थीं।

बैठक में राज्यसभा सांसद डोला सेन, लोकसभा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और एनके प्रेमचंद्रन, मंत्रालय में सचिव सुमिता डावरा, और ईएसआईसी

महानिदेशक अशोक कुमार सिंह‌ ने भाग लिया। बैठक के दौरान राज्य सरकारों के प्रधान सचिव और सचिव, नियोक्ताओं, कर्मचारियों के प्रतिनिधि और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ भी मौजूद थे।

श्री मांडविया ने कहा कि ईएसआईसी ने अंधेरी (महाराष्ट्र), बसईदारापुर (दिल्ली), गुवाहाटी-बेलटोला (असम), इंदौर (मध्य प्रदेश), जयपुर (राजस्थान), लुधियाना (पंजाब),

नरोदा-बापूनगर (गुजरात), नोएडा और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तथा रांची (झारखंड)

में 10 नए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अगले पांच वर्षों में 75000 नई मेडिकल सीटें बनाने में सहयोग करेगा।

बैठक में अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 01.07.2024 से 30.06.2026 तक दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया ।

इस योजना का उद्देश्य उस अवधि के दौरान बेरोजगारी भत्ते के रूप में सहायता प्रदान करना है जब कोई बीमित व्यक्ति आय के लिए नया रोजगार तलाशता है। इसके अलावा

ईएसआईसी ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज अलवर (राजस्थान), बिहटा (बिहार), फरीदाबाद (हरियाणा), जोका (पश्चिम बंगाल), केके नगर (तमिलनाडु), सनथनगर (तेलंगाना) और

और राजाजीनगर (कर्नाटक) में पैरा-मेडिकल और बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रमों को मंजूरी दे दी है।

बैठक में ईएसआईसी में एम्स की भर्ती नीति के अनुरूप नर्सिंग ऑफिसर के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को अपनाने को मंजूरी भी दी गयी।

सत्या,आशा

वार्ता

More News

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

18 Jan 2026 | 6:02 PM

कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। .

see more..

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..