Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:44 Hrs(IST)
भारत


किसानों को डीएपी की बोरी मिलेगी 1350 रुपए में

किसानों को डीएपी की बोरी मिलेगी 1350 रुपए में

नयी दिल्ली 01 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने 50 किलोग्राम की डीएपी उर्वरक प्रति बोरी का मूल्य 1350 रुपए निर्धारित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों की आवश्यकता के अनुसार संशाेधन करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फसल बीमा योजना के मौजूदा क्षेत्र का विस्तार करने और डीएपी की बोरी मूल्य 1350 रुपए निर्धारित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी पर सब्सिडी जारी रखने के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी दी गयी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव और आपूर्ति में बाधा के बावजूद किसानों को डीएपी की 50 किलोग्राम की बोरी 1350 रुपए में ही मिलेगी। इसकी अतिरिक्त कीमत सरकार वहन करेगी। सरकार ने किसानों को सब्सिडी वाले, सस्ती और उचित कीमतों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित की है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक 69,515.71 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ वर्ष 2025-26 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जारी रखने को मंजूरी दी है। इस निर्णय से वर्ष 2025-26 तक देश भर के किसानों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के जोखिम से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि योजना के क्रियान्वयन में प्रौद्योगिकी के उपयोग से पारदर्शिता और दावा गणना और निपटान में वृद्धि होगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 824.77 करोड़ रुपये की राशि के साथ नवाचार और प्रौद्योगिकी कोष बनाने को मंजूरी दी है।

श्री वैष्णव ने बताया कि नौ प्रमुख राज्य आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और कर्नाटक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल हैं और अन्य राज्यों को भी तेजी से शामिल किया जा रहा है।

सत्या, उप्रेती

वार्ता

More News

मोदी ने बंगाल में जंगलराज और घुसपैठियों को लेकर ममता सरकार पर निशाना साधा

18 Jan 2026 | 6:02 PM

कोलकाता/नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि तृणमूल सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है क्योंकि ये घुसपैठिए उनके लिये पक्का वोट बैंक हैं। .

see more..

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..