Saturday, Mar 14 2026 | Time 04:10 Hrs(IST)
खेल


गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

बर्मिंघम, 05 जुलाई (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन (161 ) शतक और के एल राहुल (55), ऋषभ पंत (65) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को चायकाल के बाद अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल थी।

पहली पारी में दोहरा शतक (269)बनाने वाले गिल ने दूसरी पारी में भी अपनी उसी लय को जारी रखते हुए 162 गेंदों पर 161 रन में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। राहुल ने 84 गेंदों पर 10 चौके मारे। पंत ने 58 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए जबकि जडेजा ने जडेजा ने 118 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इंग्लैंड ने विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। उसे कल मैच के अंतिम दिन 536 रन और बनाने हैं जबकि भारत को सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए सात विकेट की जरूरत है।

आकाशदीप सिंह ने इंग्लैंड को दो तगड़े झटके दिए जबकि पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने एक विकेट झटका। आकाश ने बेन डकेट और जो रुट को बोल्ड किया। सिराज ने जैक क्रोली का विकेट झटका। डकेट ने 25 और रुट ने छह रन बनाये जबकि क्रोली का खाता भी नहीं खुला। स्टंप्स के समय ओली पॉप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं

भारत ने कल के एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन भर इंग्लैंड के गेंदबाजों की तबियत से धुनाई की। गिल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सीरीज में लगातार तीसरा और कुल आठवां शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में दोहरे शतक और शतक की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।

करुण नायर के 26 रन बनाकर आउट हो जाने के बाद मैदान पर उतरे गिल ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा। उन्हें पंत और और जडेजा का अच्छा साथ मिला। दोनों ने विपरीत अंदाज में अर्धशतक बनाये। पंत जहां आक्रामक थे वहीं जडेजा ने धैर्य दिखाया।

गिल एक टेस्ट में कुल 430 रन बनाकर एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 456 रन बनाये थे।

राज, राम

वार्ता

More News

पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में बनाये 274

13 Mar 2026 | 5:53 PM

ढाका, 13 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान ने 103 रन की शानदार ओपनिंग साझेदारी के दम पर शुक्रवार को बंगलादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 47.3 ओवर में 274 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। .

see more..

पीएसएल से नाम वापस लेंगे मोती, वेल्लालगे को अपने साथ जोड़ सकते हैं लाहौर कलंदर्स

13 Mar 2026 | 5:37 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गुडाकेश मोती पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल ) से अपना नाम वापस ले सकते हैं, उन्हें लाहौर कलंदर्स ने अपने दल में शामिल किया था। भारत से घर वापस लौटने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज़ के बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा लीग से बाहर होने का निर्णय सामने आया है। 1 मार्च को वेस्टइंडीज के विश्व कप से बाहर होने के बाद पूरी टीम पश्चिम एशिया में एयरस्पेस बंद होने के चलते कोलकाता में फंसी हुई थी।.

see more..

जुलाई में गोवा में होगा अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 7

13 Mar 2026 | 4:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) गोवा का सूरज, रेत और शानदार नज़ारा जल्द ही अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के लिए मंच तैयार करेगा, क्योंकि भारत की प्रमुख फ्रेंचाइजी-आधारित टेबल टेनिस लीग अपने सातवें ऐतिहासिक सीजन के लिए इस तट पर आ रही है। शहर-आधारित फ्रेंचाइजियां और दुनिया के कुछ बेहतरीन पैडलर गोवा के तटों पर उतरेंगे, और जुलाई 2026 से श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम को स्मैश, स्पिन और विश्व-स्तरीय मुक़ाबले के एक जीवंत अखाड़े में बदल देंगे।.

see more..

सीआईएसएफ ने जम्मू में ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर (खो-खो इवेंट) में डबल गोल्ड जीता

13 Mar 2026 | 4:42 PM

जम्मू, 13 मार्च (वार्ता) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर 2025–26 (खो-खो इवेंट) के दूसरे एडीशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 7 मार्च से 12 मार्च तक ग्रीन फील्ड ग्राउंड, गांधी नगर, जम्मू में आयोजित की गई थी ।.

see more..

पैरा जैवलिन चैंपियन सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण

13 Mar 2026 | 4:21 PM

नई दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) भारत के दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने कहा है कि वह 75 मीटर का आंकड़ा पार करने की दिशा में काम कर रहे हैं; यह एक ऐसी दूरी है जिसे उनकी श्रेणी के किसी भी एथलीट ने अब तक हासिल नहीं किया है।.

see more..