Sunday, Mar 15 2026 | Time 01:27 Hrs(IST)
Sports


गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

गिल ने ठोके 161, भारत ने इंग्लैंड को दिया 608 का लक्ष्य

बर्मिंघम, 05 जुलाई (वार्ता) कप्तान शुभमन गिल के बेहतरीन (161 ) शतक और के एल राहुल (55), ऋषभ पंत (65) तथा रवींद्र जडेजा (नाबाद 69) के शानदार अर्धशतकों की बदौलत भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को चायकाल के बाद अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन पर घोषित कर इंग्लैंड के सामने 608 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रख दिया। भारत को पहली पारी में 180 रन की बढ़त हासिल थी।
पहली पारी में दोहरा शतक (269)बनाने वाले गिल ने दूसरी पारी में भी अपनी उसी लय को जारी रखते हुए 162 गेंदों पर 161 रन में 13 चौके और आठ छक्के लगाए। राहुल ने 84 गेंदों पर 10 चौके मारे। पंत ने 58 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाए जबकि जडेजा ने जडेजा ने 118 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।
इंग्लैंड ने विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन स्टंप्स तक तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। उसे कल मैच के अंतिम दिन 536 रन और बनाने हैं जबकि भारत को सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए सात विकेट की जरूरत है।
आकाशदीप सिंह ने इंग्लैंड को दो तगड़े झटके दिए जबकि पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने एक विकेट झटका। आकाश ने बेन डकेट और जो रुट को बोल्ड किया। सिराज ने जैक क्रोली का विकेट झटका। डकेट ने 25 और रुट ने छह रन बनाये जबकि क्रोली का खाता भी नहीं खुला। स्टंप्स के समय ओली पॉप 24 और हैरी ब्रूक 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं
भारत ने कल के एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया और दिन भर इंग्लैंड के गेंदबाजों की तबियत से धुनाई की। गिल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए सीरीज में लगातार तीसरा और कुल आठवां शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट में दोहरे शतक और शतक की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाले वह सुनील गावस्कर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गावस्कर ने 1971 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था।
करुण नायर के 26 रन बनाकर आउट हो जाने के बाद मैदान पर उतरे गिल ने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बक्शा। उन्हें पंत और और जडेजा का अच्छा साथ मिला। दोनों ने विपरीत अंदाज में अर्धशतक बनाये। पंत जहां आक्रामक थे वहीं जडेजा ने धैर्य दिखाया।
गिल एक टेस्ट में कुल 430 रन बनाकर एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 456 रन बनाये थे।
राज, राम
वार्ता

More News

पूर्व खिलाड़ियों को कोच बनाकर खेलों में वापस लाना चाहिए: अनुराग ठाकुर

14 Mar 2026 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत को खेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्व खिलाड़ियों को फिर से खेलों से जोड़कर उन्हें कोच और मेंटर की भूमिका में लाना चाहिए।.

see more..

भारतीय महिला टीम एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में मिला दूसरा स्थान

14 Mar 2026 | 10:04 PM

हैदराबाद, 14 मार्च, (वार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को खेले गये एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के फाइनल में इंग्लैंड से हार के बाद दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। नतीजे के बावजूद, भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।.

see more..

हॉकी इंडिया ने कप्तान सलीमा टेटे को 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर दी बधाई

14 Mar 2026 | 9:07 PM

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) हॉकी इंडिया ने शनिवार को कप्तान सलीमा टेटे को इंग्लैंड के खिलाफ एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अपना 150वां मैच खेलने पर बधाई दी।.

see more..

भारत अंडर 17 महिला टीम की म्यांमार पर रोमांचक जीत

14 Mar 2026 | 7:12 PM

यंगून, 14 मार्च (वार्ता) पामेला कोंटी के सब्स्टीट्यूट ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें इंडियन अंडर 17 महिला टीम ने शनिवार को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में से दूसरे मैच में म्यांमार को 3-2 से हराकर शानदार वापसी की।.

see more..

कर्नाटक की स्निग्धा कांता ने आईटीएफ जे60 गुरुग्राम गर्ल्स सिंगल्स का टाइटल जीता

14 Mar 2026 | 7:04 PM

बेंगलुरु, 14 मार्च (वार्ता) कर्नाटक की स्निग्धा कांता ने 9-14 मार्च तक हुए आईटीएफ वर्ल्ड टेनिस टूर जूनियर्स जे60 गुरुग्राम में गर्ल्स सिंगल्स का टाइटल जीतकर एक शानदार हफ़्ते का अंत किया। उन्होंने शनिवार को फाइनल में कर्नाटक की साथी खिलाड़ी पद्मप्रिया रमेश कुमार को 6-4, 6-4 से हराया।.

see more..