Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:10 Hrs(IST)
भारत


सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल

सरकार लोगों की सुरक्षा करने में विफल: केजरीवाल

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता सैफ अली ख़ान पर हुए हमले की निंदा करते हुए गुरुवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जब सेलिब्रिटी की सुरक्षा नहीं कर पा रही तो वह आम लोगों की सुरक्षा क्या करेगी।

श्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि देश के प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान के ऊपर उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला किया। अभी पता चला है कि उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हों। यह बेहद चिंताजनक बात है कि इतना बड़ा अभिनेता जिसकी सुरक्षा हम नहीं समझते कि कोई ऐसी होगी कि कोई उसके घर की खिड़की से अंदर घुस गया होगा। इतनी ज्यादा सुरक्षित जगह में रहने वाले अभिनेता के घर के अंदर रात के वक्त घुसकर कोई व्यक्ति चाकुओं से हमला कर दे। यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बड़ा प्रश्न खड़ा करती है।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि दोनों ही सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। मुंबई में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। सलमान खान के घर के बाहर शूटआउट हुआ। बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगी भी थे।

आप नेता ने कहा कि देश के इतने बड़े-बड़े सेलिब्रिटी ही सुरक्षित नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार अगर सेलिब्रिटी को ही सुरक्षा नहीं दे सकती, तो आम आदमी को सुरक्षा क्या ही देगी। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती माँग रहा है और शूटआउट के ऑर्डर दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे जो अपराधी हैं, उनकी सरकारों के अंदर अच्छी पैठ है। वह धड़ल्ले से सब कर रहे हैं। उन्हें कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है कि उन्हें ऊपर से संरक्षण प्राप्त है।

आजाद, यामिनी

वार्ता

More News

'भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत' विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

18 Jan 2026 | 4:41 PM

नयी दिल्ली,18 जनवरी (वार्ता) सरस्वती आईकेएस सेंटर एवं आईक्यूएसी, श्याम लाल कॉलेज द्वारा भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से "भारतीय भाषा परिवार: सांस्कृतिक विरासत" विषय पर 16-17 जनवरी 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।.

see more..

भारतीय वायुसेना ने गरुड़ कमांडोज़ के लिए मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया

18 Jan 2026 | 4:33 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की विशेष बल इकाई 'गरुड़' के जवानों के प्रशिक्षण की सफल समाप्ति के उपलक्ष्य में रविवार को गरुड़ रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरटीसी), एयर फोर्स स्टेशन चंडी नगर में मैरून बेरेट सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। परेड की समीक्षा एयर स्टाफ ऑपरेशंस (एयर डिफेंस) के सहायक प्रमुख ने की।.

see more..

दिल्ली मेट्रो ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के बिजली सब स्टेशन का कार्य पूरा किया

18 Jan 2026 | 3:48 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने हाल ही में केंद्र सरकार के 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' के हिस्से के रूप में पार्क स्ट्रीट स्थित इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) के स्थानांतरण और पुनर्निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। .

see more..

रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग, 2024-25 में 6,851 किमी ट्रैक का हुआ नवीनीकरण

18 Jan 2026 | 3:46 PM

नयी दिल्ली 18 जनवरी (वार्ता) देश में पिछले एक साल में रेलवे ट्रैकों के नवीनीकरण की दिशा में काफी तेज गति से काम हुआ है, जिसके कारण रेल सुरक्षा मजबूत हुई है। .

see more..

जन साधारण आवास योजना फेज-3 के पहले ही दिन बुक हुए डीडीए के सारे फ्लैट

18 Jan 2026 | 3:32 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जन साधारण आवास योजना-2025 के तीसरे चरण को बुकिंग के पहले ही दिन पूरा करते हुए सभी 679 फ्लैट बेच दिये। .

see more..