Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:27 Hrs(IST)
खेल


गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

वडोदरा 16 फरवरी (वार्ता) गुजरात जायंट्स महिला टीम ने रविवार को टॉस जीतकर वूमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्युपीएल) के तीसरे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां गुजराज जायंट्स की कप्तान एश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद गार्डनर ने कहा कि उनकी टीम का प्रयास होगा कि पिछले मैच की गलतियों को सुधारे और ओस को देखते हुए उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।

वहीं यूपी वॉरियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा कि अगर वह टॉस जीततीं तो वह भी पहले गेंदबाजी करतीं। उन्होंने कहा कि टीम में क्रांति गौड़ पर्दापण कर रही हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

गुजरात जायंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर),लॉरा वुल्फ़ार्ट, दयालन हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, ऐश्ली गार्डनर (कप्तान), हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा और काश्वी गौतम।

यूपी वॉरियर्स : उमा छेत्री (विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा (कप्तान), तालिया मैक्ग्रा, अलाना किंग,सोफ़ी एकलस्टन, साइमा ठाकोर और क्रांति गौड़।

राम

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..