
लंदन, 17 मई (स्पुतनिक/वार्ता) डेली मेल के स्तंभकार डैन हॉजेस ने सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर स्वेच्छा से इस्तीफा देंगे। इससे पहले, स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी की हार के बाद लगभग 100 ब्रिटिश सांसदों ने श्री स्टारमर के इस्तीफे की मांग की थी। फाइनेंशियल टाइम्स ने शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्रिटिश अधिकारियों को आशंका है कि सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के भीतर सत्ता संघर्ष सरकार के कामकाज को ठप्प कर सकता है।
  आगे देखे..
नयी दिल्ली, 17 मई (वार्ता) कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना के मौजूदा स्वरूप पर राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुनर्विचार की आवश्यकता जताते हुए कहा है कि इससे पर्यावरणीय नुकसान तथा आदिवासी अधिकारों के उल्लंघन की आशंका है। पार्टी का कहना है कि वह लगातार इस संबंध में सरकार को अवगत करा रही है, लेकिन उसकी चिंताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को पत्र लिखने के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजा है।
  आगे देखे..
मॉस्को, 17 मई (स्पुतनिक/वार्ता) नाटो की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी अधिकांश मिसाइल क्षमता बरकरार रखी है। ‘द इंडिपेंडेंट’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अखबार ने कहा कि खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास अभी भी अपनी अधिकांश मिसाइलों और भूमिगत सुविधाओं तक पहुंच है। अखबार के सूत्रों के अनुसार, नाटो की खुफिया एजेंसियों का मानना है कि ईरान ने अपनी कम से कम 60 प्रतिशत मिसाइल क्षमता बरकरार रखी है।
  आगे देखे..जयपुर, 17 मई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किसान, मजदूर, युवा और महिला उत्थान के लिए कृत संकल्पित बताते हुए कहा हैं कि हमारी सरकार ने प्राथमिकता से प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाकर पानी, बिजली एवं रोजगार पर कार्य किया है और गत सरकार की तुलना में हमने किए अधिक कल्याणकारी काम किये है। .
  आगे देखे..हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अनु डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण की हमीरपुर इकाई की कार्यकारी अधिकारी दिव्या तिवारी ने यहां दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर यह घोषणा की।.
  आगे देखे..भदोही, 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में शनिवार को शराबी पति को पत्नी ने हंसिया मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पति का भदोही के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां वह जीवन एवं मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।.
  आगे देखे..शाहजहांपुर 17 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र में शनिवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान फायरिंग में चार लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मौके से चार लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस .
  आगे देखे..
नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि उसे तय करना होगा कि वह विश्व मानचित्र पर अपनी पहचान बनाए रखना चाहता है या आतंकवादियों को आश्रय देने और भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण गतिविधि जारी रखकर खुद को इतिहास से मिटाने का जोखिम लेना चाहता है।
  आगे देखे..
हेग 16 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 वीं सदी के भारत को अवसरों की भूमि बताते हुए नीदरलैंड में भारतीय समुदाय से भारत में निवेश तथा सहयोग बढाने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि विकसित भारत की यात्रा में वैश्विक भारतीय समुदाय की बड़ी भूमिका होगी। पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण में दो दिन की यात्रा पर शुक्रवार रात यहां पहुंचे श्री मोदी ने शनिवार को भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की । भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने उन लोगों को दोनों देशों के संबंधों की असली ताकत तथा जीवंत सेतु करार दिया और कहा कि सरकार ने सूरीनामी हिंदुस्तानी समाज के लिए ओसीआई कार्ड पात्रता चौथी पीढ़ी से बढ़ाकर छठी पीढ़ी तक कर दी है।
  आगे देखे..
नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पेपर लीक मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि उन्हें नहीं हटाया जाता है तो श्री मोदी को स्वयं इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए। श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा, "मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन श्री मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए या जवाबदेही खुद लीजिए।", श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा, "मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन श्री मोदी एक शब्द भी नहीं बोल रहे हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए या जवाबदेही खुद लीजिए।"
  आगे देखे..