Friday, Mar 13 2026 | Time 04:03 Hrs(IST)
भारत


बारिश को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट, उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट, उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए रेड अलर्ट और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के कई इलाकों में गुरूवार सुबह हुयी भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। लाजपत नगर, आरके पुरम, लोधी रोड और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर भारी बारिश हुई है। हल्की बारिश अभी भी जारी है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में 14 अगस्त से 17 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी। आज हैदराबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया जिससे वहां के निचले इलाकों में जलभराव और यातायात जाम का खतरा है।

इस बीच उत्तराखंड में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

अभय जितेन्द्र

वार्ता

More News

ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त

13 Mar 2026 | 12:56 AM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से संबंधित मामलों में 581.65 करोड़ रुपये मूल्य की 31 अचल संपत्तियां जब्त की है।.

see more..

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल को 12 हज़ार रिश्वत मामले में पांच साल की जेल

12 Mar 2026 | 11:01 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) दिल्ली की एक अदालत ने एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक से 12,000 रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के जुर्म में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कपिल को पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। .

see more..

प्रतिदिन हो रही 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति, न घबराएं लोग : केन्द्र सरकार

12 Mar 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) केन्द्र सरकार ने गुरुवार को देश में रसोई गैस की कमी की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि भारतीय रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं तथा घरेलू रसोई गैस उत्पादन में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और प्रतिदिन लगभग 50 लाख सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। .

see more..

पश्चिम एशिया से 12 दिन में भारत आये डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री

12 Mar 2026 | 9:39 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले 12 दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री हवाई मार्ग से पश्चिम एशिया से भारत आये हैं।.

see more..
उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

उच्चतम न्यायालय ने नेताजी का अवशेष भारत लाने की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

12 Mar 2026 | 9:25 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते आशीष राय की उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें नेताजी के पार्थिव अवशेषों को भारत लाने के निर्देश देने की मांग की गयी थी। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में परपोते के बजाय नेताजी की बेटी और उनकी एकमात्र उत्तराधिकारी को स्वयं अदालत के सामने आना चाहिए। सुनवाई की शुरुआत में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बताया कि ऐसी याचिकाएं पहले भी खारिज की जा चुकी हैं।

see more..