Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:08 Hrs(IST)
खेल


भारत पहली में 86 पर चार विकेट गवांकर संकट में

भारत पहली में 86 पर चार विकेट गवांकर संकट में

मुम्बई 01 नवंबर (वार्ता) रवींद्र जडेजा (पांच विकेट) और वॉशिंगटन सुंदर (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत शुक्रवार को तीसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 235 के स्कोर पर समेटने के बाद 86 रन पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज और विराट कोहली के विकेट गंवाकर संकट में दिखाई दे रहा है।

बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने सातवें ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (18) का विकेट गवां दिया। इसके बाद एजाज पटेल ने यशस्वी जायसवाल (30) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। नाईट वॉचमैन मोहम्मद सिराज आते ही शून्य पर पगबाधा हो कर लौट गये। इसके बाद अखिरी ओवर में विराट कोहली (4) गैरजिम्मेदाराना तरीके से रनआउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत ने चार विकेट पर 86 रन बना लिये थे और शुभमन गिल (नाबाद 31) और ऋषभ पंत (नाबाद एक) क्रीज पर थे।

न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं मैट हेनरी को एक विकेट मिला। इससे पहले आज यहां वानखेड़े स्‍टेडियम में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में भोजनकाल तक तीन विकेट पर 92 बनाये थे। भोजनकाल के बाद शतक की ओर बढ़ रहे विल यंग (71) को 43वें ओवर में जडेजा ने आउट कर न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया। विल यंग और डेरिल मिचेल के बीच चौथे विकेट के लिये 87 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में जडेजा ने टॉम ब्लंडल (शून्य) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। 53वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स (17) को अपना शिकार बनाया। पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 92 पर तीन विकेट गवां थे। वहीं दूसरे सत्र में 100 रन पर तीन विकेट खोये। दूसरे सत्र में दो बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किये। तीसरे सत्र की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने 43 रन जोड़कर चार विकेट गवांये।

चायकाल के बाद जडेजा ने ईश सोढ़ी (सात) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने मैट हेनरी (शून्य) को बोल्ड कर दिया। 66वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने डैरिल मिचेल (82) को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। इसी ओवर में एजाज पटेल (सात) वॉॅशिंगटन का चौथे शिकार बने। इसी के साथ न्यूजीलैंड की पहली पारी 65.4 ओवर में 235 पर सिमट गई।

सुबह पहले सत्र में चौथे ओवर में आकश दीप ने डेवने कॉन्वे (चार) को पगबाधा आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विल यंग ने कप्तान टॉम लेथम के साथ दूसरे विकेट के लिये 44 रन जोड़े। 16वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान टॉम लेथम (28) को बोल्ड कर भारत की झोली में दूसरा विकेट डाला। इसके बाद रचिन रवींद्र (पांच) को भी वॉशिंगटन ने 20 ओवर में बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये, वॉशिंगटन सुंदर को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

आरसीबी वडोदरा में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी

18 Jan 2026 | 6:48 PM

वडोदरा,18 जनवरी (वार्ता) टूर्नामेंट में अभी तक अपने चारों मैच जीत चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के वडोदरा लेग की शुरुआत में गुजरात जायंट्स (जीजी) के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी। वहीं लगातार दो मैच हार चुकी जीजी को अपनी तीसरी जीत की तलाश रहेगी।.

see more..

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..