Sunday, Jan 18 2026 | Time 18:31 Hrs(IST)
खेल


भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, बारिश से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गवाये 28 रन बनाये

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की, बारिश से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गवाये 28 रन बनाये

ब्रिस्बेन, 14 दिसंबर (वार्ता) आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में लगातार बारिश ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरे टेस्ट के पहले दिन के खेल में व्यवधान खड़ा कर दिया और शनिवार को मौसम खराब होने के कारण केवल 13.2 ओवर ही डाले गये।

भारत द्वारा टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी के लिए भेजी गई ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा (47 गेंदों पर 19 रन) और नाथन मैकस्वीनी (33 गेंदों पर 4 रन) की बदौलत बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि बादल छाए हुए थे और पिच पर घास और नरमी थी।

रोहित ने कहा, “हम परिस्थितियों का सर्वश्रेष्ठ फायदा उठाना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक बड़ा खेल है और हम महत्वपूर्ण क्षणों को कैप्चर करने के महत्व को समझते हैं।” भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन और हर्षित राणा की जगह रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को दो बदलाव के साथ टीम में शामिल किया।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस हारने पर माना की कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते, लेकिन उन्होंने अपनी टीम की तैयारी पर पूरा भरोसा जताया। कमिंस ने कहा, “अब तक यह एक शानदार सीरीज रही है। एडिलेड में जल्दी खत्म होने से हमें यहां जमने का मौका मिला। हमने एक बदलाव के साथ स्कॉट बोलैंड की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है।”

भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों पर रन बनाने में पूरा अंकुश लगाया। सिराज को मूवमेंट मिल रही थी जिससे ख्वाजा को बल्लेबाजी करने में परेशानी हुई, जबकि आकाश ने अपने 3.2 ओवरों में सिर्फ दो रन दिये। हालांकि, मौसम का मिजाज बिगडने से लंच ब्रेक से कुछ समय पहले तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। मैदान की बेहतरीन पानी निकासी व्यवस्था के बावजूद, भारी बारिश के कारण मैदान भीग गया, जिससे खेल फिर से शुरू होने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं।

उप्रेती

वार्ता

More News

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

अथर्व तायडे का शतक, विदर्भ के 317/8

18 Jan 2026 | 6:06 PM

बेंगलुरु 18 जनवरी (वार्ता) अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..

डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड 337/8

18 Jan 2026 | 5:38 PM

इंदौर, 18 जनवरी (वार्ता) डैरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) की शानदार शतकीय पारियों तथा उनके बीच 219 रनों की बड़ी साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रविवार को तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।.

see more..

जिम्बाब्वे की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये 208/9

18 Jan 2026 | 5:03 PM

हरारे, 18 जनवरी (वार्ता) कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (नाबाद 45 ), ध्रुव पटेल (36), कियान ब्लिग्नॉट (33) और टाटेंडा चिमुगोरो (30) की जुझारू पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के 10वें मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया।.

see more..