Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:14 Hrs(IST)
खेल


चोटिल केशव महाराज पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज बाहर

चोटिल केशव महाराज पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज बाहर

केप टाउन 19 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज मासंपेशियों की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ चल रही एकदिवसीय सीरीज के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराज के स्कैन में बाएं एडक्टर स्ट्रेन का पता चला है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और तीसरे एकदिवीस मुकाबले के लिए महाराज की जगह टीम में ब्योर्न फोर्टुइन का चयन किया है।

महाराज को मंगलवार को पहले एकदिवसीय मैच से पूर्व अभ्यास के दौरान यह चोट लगी थी। पहले मैच में टॉस से ठीक पहले महाराज लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे और आखिरी समय में उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका की एकादश में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर एंडिले फेहलुकवेओ को शामिल किया गया था।

पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 26 दिसंबर को सेंचुरियन में शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से एक जीत दूर है। दक्षिण अफ्रीका वर्तमान में अंक तालिका में नंबर वन पर हैं।

राम

वार्ता

More News

सबालेंका ने फेडरर और रॉड लेवर के साथ 'परफेक्ट' सेल्फी ली

18 Jan 2026 | 6:37 PM

मेलबर्न, 18 जनवरी (वार्ता) अपने 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन कैंपेन की शुरुआत करने के लिए, आर्यना सबालेंका ने वेन्यू पर टिएंट्सोआ राकोतोमंगा राजाओना पर 6-4, 6-1 से जीत के लिए दो बहुत खास मेहमानों को बुलाया था।.

see more..

पार्थ जिंदल ने मुंबई हाफ मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की

18 Jan 2026 | 6:26 PM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) पार्थ जिंदल ने रविवार को टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन (21 किमी) में हिस्सा लिया और 1 घंटे 56 मिनट में इसे पूरा किया।.

see more..

एन से यंग, लिन चुन-यी ने जीते महिला और पुरुष एकल खिताब

18 Jan 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली, 18 जनवरी (वार्ता) डिफेंडिंग चैंपियन एन से यंग ने एक बार फिर महिला सिंगल्स फाइनल में चीन की वांग झी यी को क्लीनिकल तरीके से हराकर अपनी बादशाहत साबित की, जबकि चीनी ताइपे के लिन चुन-यी ने तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा यहां आयोजित किया गया था।.

see more..

नीतीश सुदिनी का नाबाद शतक, अमेरिका 253/9

18 Jan 2026 | 6:10 PM

बुलावायो, 18 जनवरी (वार्ता) नीतीश सुदिनी (नाबाद 117), अदित कप्पा (40), शिव सानी (33) की शानदार पारियों के दम पर अमेरिका ने रविवार को अंडर-19 विश्वकप के नौवें मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 253 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। .

see more..

अथर्व तायडे का शतक, विदर्भ के 317/8

18 Jan 2026 | 6:06 PM

बेंगलुरु 18 जनवरी (वार्ता) अथर्व तायडे (128) की शतकीय और यश राठौड़ (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रविवार को विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ आठ विकेट पर 317 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।.

see more..