Tuesday, Dec 16 2025 | Time 08:39 Hrs(IST)
भारत


साथी नेताओं को डरा व भ्रमित कर रखते हैं केजरीवालः सचदेवा

साथी नेताओं को डरा व भ्रमित कर रखते हैं केजरीवालः सचदेवा

नयी दिल्ली 29 दिसम्बर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने साथी नेताओं को डराकर तथा राजनीतिक रूप से भ्रमित करके रखते हैं।

श्री सचदेवा ने रविवार को श्री केजरीवाल के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए ये बातें कहीं, जिसमें श्री केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा ने जांच एजेंसियों को दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आप नेताओं के यहां छापे मारने तथा परिवहन विभाग में फर्जी मामला बना कर मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

श्री सचदेवा ने श्री केजरीवाल के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशांत गोयल द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे प्रशासनिक नोट (जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि परिवहन विभाग में मुख्यमंत्री के विरूद्ध किसी प्रकार की जांच नहीं चल रही है) ने पूर्व मुख्यमंत्री के झूठे दावों की पोल खोल दी है।

उन्होंने कहा कि हम काफी समय से कहते रहे हैं कि श्री केजरीवाल अपने साथी नेताओं को डरा कर तथा राजनीतिक रूप से भ्रमित करके रखते हैं और वही भ्रमजाल उन्होंने सुश्री आतिशी की जांच और सम्भावित गिरफ्तारी को लेकर भी फैलाना चाहा, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी ने उनके षडयंत्र की पोल खोल दी है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि श्री केजरीवाल ने अपनी ओछी राजनीति के लिए पहले खुद मुख्यमंत्री पद की गरिमा खराब की, अब सुश्री आतिशी को विवादास्पद विषयों में फंसा रहे हैं।

संतोष.संजय

वार्ता

वार्ता

More News

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी

15 Dec 2025 | 11:44 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।.

see more..

अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अंडमान के पूर्व सांसद और अन्य को जमानत देने से किया इनकार

15 Dec 2025 | 10:58 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने पीएमएलए मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, एएनएससीबीएल के ऋण अधिकारी के कलैवानन और कुलदीप राय शर्मा के सहयोगी संजय लाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।.

see more..

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिमाचल निकेतन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

15 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां द्वारका स्थित हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।.

see more..

दिल्ली भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नबीन का किया जोरदार स्वागत

15 Dec 2025 | 10:06 PM

नयी दिल्ली 15 दिसम्बर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।.

see more..

मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी विधेयक का प्रस्ताव

15 Dec 2025 | 10:01 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने के लिए प्रस्तावित विधेयक सोमवार को लोक सभा में पेश नहीं किया गया।.

see more..