Thursday, Jan 15 2026 | Time 05:35 Hrs(IST)
States » Bihar Jharkhand


लगातार 13वीं बार राजद के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव

लगातार 13वीं बार राजद के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव

पटना, 05 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव आज औपचारिक रूप से लगातार 13वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
राजद की राष्ट्रीय परिषद की शनिवार को यहां आयोजित बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की जय-जयकार के बीच श्री यादव को औपचारिक रूप से राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। यह संयोग ही है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पार्टी के स्थापना दिवस के दिन ही हुई।
श्री यादव ने बैठक को संबोधित करते कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने पर तुली हुई है। भगवा पार्टी का आम आदमी के हितों से कोई लेना-देना नहीं है और वह चुनावी लाभ के लिए समाज को सांप्रदायिक आधार पर बांटने में लगी हुई है।
श्री यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अगले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि राजद को बिहार में सत्ता में लाने के प्रयासों में कोई ढील नहीं होनी चाहिए।
प्रेम
वार्ता

More News

पटना में युवक की चाकू मारकर हत्या

14 Jan 2026 | 9:15 PM

पटना, 14 जनवरी (वार्ता) बिहार में राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।.

see more..

शिवहर : महिला का शव बरामद

14 Jan 2026 | 8:57 PM

शिवहर, 14 जनवरी (वार्ता) बिहार में शिवहर जिले के तरीयानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक महिला का शव बरामद किया।.

see more..

गयाजी:पूर्व नक्सल प्रभावित इलाके में लोगों ने उठाया चूड़ा–दही भोज का लुफ़्त.

14 Jan 2026 | 8:42 PM

गयाजी,14 जनवरी (वार्ता) गया जिले के इमामगंज विधानसभा अंतर्गत डुमरिया प्रखंड के पूर्व नक्सल प्रभावित स्थान छकरबंधा में मकर संक्रांति के अवसर पर भव्य चूड़ा–दही भोज का आयोजन किया गया।.

see more..

प्रभु श्रीराम के बारे में महेश कुमार गौड़ का बयान निंदनीय : प्रभाकर

14 Jan 2026 | 8:38 PM

पटना, 14 जनवरी (वार्ता) बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने तेलंगाना कांग्रेस के एमएलसी बोम्मा महेश कुमार गौड़ के भगवान श्री राम के बारे में दिए गये बयान की कड़ी निन्दा की है।.

see more..

पटना : भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

14 Jan 2026 | 8:37 PM

पटना, 14 जनवरी (वार्ता) बिहार में पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।.

see more..