Tuesday, Feb 17 2026 | Time 10:50 Hrs(IST)
States » Other states


पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा सम्पन्न

पुरी में भगवान जगन्नाथ यात्रा सम्पन्न

भुवनेश्वर 05 जुलाई (वार्ता) ओड़िशा के पुरी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा का भव्य समापन हुआ।
इस अवसर पर आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर लाखों श्रद्धालु आज भगवान जगन्नाथ की ‘बाहुदा यात्रा’ (वापसी रथ उत्सव) देखने के लिए तीर्थ नगरी पुरी में उमड़ पड़े।
भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र के रथों को भक्तों द्वारा खींचा गया, जिससे पूरा भव्य मार्ग 'जय जगन्नाथ' के नारों और झांझ की थाप के बीच गूंज उठा।
तीनों देवता 27 जून को रथ यात्रा के दौरान जगन्नाथ मंदिर से निकले और अपना जन्मस्थान माने जाने वाले गुंडिचा मंदिर पहुंचे। वे वहां एक सप्ताह तक रहे और जगन्नाथ मंदिर लौट आए।
रथयात्रा में शहर में सुरक्षा के लिए कई स्तर के प्रबंध किए गए थे और सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई थी ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पौराणिक कथाओं के अनुसार तीनों देवता अपने जन्मस्थान श्री गुंडिचा मंदिर में अपने वार्षिक नौ दिवसीय प्रवास को समाप्त करते हैं और अपने भव्य रथों पर सवार होकर श्री जगन्नाथ मंदिर लौटते हैं।
आधार पना (एक विशेष पेय) अनुष्ठान के बाद देवता 'नीलाद्री बिजे' में जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करेंगे जो रथ यात्रा का समापन होगा।
जांगिड़
वार्ता

More News

पुलिस ने बड़े पैमाने पर संदिग्धों के खिलाफ चलाया सघन सत्यापन अभियान, 191 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए

16 Feb 2026 | 10:14 PM

देहरादून 16 फरवरी(वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जिले में आपराधिक पृष्ठभूमि छिपा कर रहने वाले संदिग्ध व बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है।.

see more..

अमरोहा में जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला

16 Feb 2026 | 10:13 PM

अमरोहा, 16 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला एवं सत्र न्यायालय को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना पर पुलिस व प्रशासन ने न्यायालय परिसर की सघन तलाशी कराई, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे झूठी धमकी (होक्स) बताया है।.

see more..

तृणमूल कांग्रेस का आरोप: सुनवाई की तिथि बीतने के बाद चुनाव आयोग का आदेश अवैध और मनमाना

16 Feb 2026 | 9:58 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (वार्ता) पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने सोमवार को चुनाव आयोग (ईसीआई) पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआई) के लिए सुनवाई की समय-सीमा समाप्त होने के दो दिन बाद दस्तावेजों से संबंधित आदेश जारी करने के लिए जमकर निशाना साधा। .

see more..

आरएसएस को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग

16 Feb 2026 | 9:55 PM

बेंगलुरु, 16 फरवरी (वार्ता) कर्नाटक में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पारदर्शिता और पंजीकरण स्टेटस पर सवाल उठाये हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया है जिससे दोनों पार्टियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गयी है।.

see more..

खटीमा व्यापार मंडल के चुनाव के मामले में सरकार और एसडीएम से जवाब तलब

16 Feb 2026 | 9:15 PM

नैनीताल, 16 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृहनगर खटीमा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में हंगामे के बाद मतगणना रोके जाने एवं मतपेटियों को सील करने के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार समेत उप जिलाधिकारी (एसडीएम) को नोटिस जारी कर 25 मार्च तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।.

see more..