Monday, Jun 8 2026 | Time 19:59 Hrs(IST)
world


मोदी ने जनरल सैन मार्टिन को दी श्रद्धांजलि

मोदी ने जनरल सैन मार्टिन को दी श्रद्धांजलि

ब्यूनस आयर्स/ नयी दिल्ली 05 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां ब्यूनस आयर्स में सैन मार्टिन स्मारक जाकर अर्जेंटीना के जनरल सैन मार्टिन को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह स्मारक अर्जेंटीना, चिली और पेरू के मुक्तिदाता माने जाने वाले जन नायक जनरल सैन मार्टिन के सम्मान में बनाया गया है।
श्री मोदी पांच देशों की यात्रा के तीसरे चरण में शनिवार सुबह यहां पहुंचे थे। वह अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर यहां की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
श्री मोदी का आज ही राष्ट्रपति माइली के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।
संजीव, मनोहर
वार्ता

More News
ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

ईरान ने तेहरान पर हमले के बाद इजरायली हवाईअड्डों पर दागीं मिसाइलें

08 Jun 2026 | 6:43 PM

तेहरान/तेल अवीव, 08 जून (वार्ता) ईरान ने राजधानी तेहरान पर हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनयिक प्रयासों को धत्ता देते हुए इजरायली हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागी। इसके साथ ही सोमवार को पश्चिम एशिया एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के करीब पहुंच गया है। यह हमले तब हुये जब श्री ट्रम्प ने कथित तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि "यह बहुत हो गया" और उनसे रविवार रात ईरान के मिसाइल हमले के तुरंत बाद जवाबी कार्रवाई न करने का आग्रह किया।

see more..

दक्षिणी फिलीपींस में विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हुआ

08 Jun 2026 | 6:39 PM

मनीला, 08 जून (वार्ता) दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के तट पर आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। .

see more..

हुती विद्रोहियों ने इजरायली जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर लगाया प्रतिबंध

08 Jun 2026 | 5:55 PM

सना, 08 जून (वार्ता) यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को इजरायल पर मिसाइल हमले और लाल सागर में इजरायली समुद्री जहाजों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का एलान किया , जिससे इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर एक बार फिर बड़े व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।.

see more..

ईरान का दावा, 'ऑपरेशन नस्र' के तहत इजरायल के प्रमुख सैन्य हवाई अड्डों को बनाया निशाना

08 Jun 2026 | 3:30 PM

तेहरान, 08 जून (वार्ता) ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायली हमलों के जवाब में ‘ऑपरेशन नस्र’ (विजय) नामक व्यापक सैन्य अभियान चलाकर इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ वायुसेना अड्डों को निशाना बनाया है। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसकी एयरोस्पेस फोर्स ने यह अभियान ईरान के विभिन्न हिस्सों में स्थित कई रडार ठिकानों पर इजरायल द्वारा किये गये मिसाइल हमलों के जवाब में चलाया। .

see more..

करीब सात साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत

08 Jun 2026 | 2:46 PM

सियोल/प्योंगयांग, 08 जून (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर उत्तर कोरिया पहुंचे। करीब सात वर्षों बाद प्योंगयांग की उनकी यह यात्रा हो रही है। .

see more..