Sunday, Jan 18 2026 | Time 19:17 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी चिकित्सा महाद्यिालयों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

मोदी नीमच, मंदसौर और सिवनी चिकित्सा महाद्यिालयों का करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

भोपाल, 27 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। साथ ही 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये की सहायता राशि का अंतरण और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, मध्यप्रदेश सहित नीमच, मंदसौर और सिवनी जिले को दीपावली पर यह बड़ी सौगात देंगे। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। प्रदेश के अन्न दाताओं को दीपावली के पहले यह राशि मिल जाने से उनके त्यौहार की खुशियां दोगुनी हो जायेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य स्तरीय नवम् आयुर्वेद दिवस पर 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र का वितरण भी प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किया जायेगा। डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ मध्यप्रदेश भी चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। कभी बीमारू राज्य कहलाने वाला मध्यप्रदेश आज विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। आज मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में विकास की गति तीव्र हो गयी है। सुशासन के साथ औद्योगिक क्षेत्र, शिक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि और स्व-रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे है।

डॉ यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालय खुल जाने से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही प्रदेश के युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किये जा रहे है। आगे आने वाले समय में हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने राज्य सरकार प्रतिवद्ध है।

बघेल

वार्ता

More News

छत्तीसगढ़ में रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का आयोजन 23 जनवरी से

18 Jan 2026 | 6:49 PM

रायपुर, 18 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परंपरा को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। .

see more..

नेशनल हाईवे-552 पर अतिक्रमण हटाया, ऊमरी कस्बे में प्रशासन की सख्त कार्रवाई

18 Jan 2026 | 6:17 PM

भिण्ड, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के ऊमरी कस्बे में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-552 पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। लंबे समय से सड़क पर फैले अवैध कब्जों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिस पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हाईवे को अतिक्रमण मुक्त कराया।.

see more..

बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पूरी तरह रोक, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर

18 Jan 2026 | 6:15 PM

भिण्ड, 18 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में आगामी 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्राध्यक्ष एवं सहायक केंद्राध्यक्षों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।.

see more..

छत्तीसगढ़ में हनुमान प्रतीक वाली पतंग पर कांग्रेस ने एफआईआर की मांग की, भाजपा ने बताया आस्था का विषय

18 Jan 2026 | 6:13 PM

रायपुर, 18 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हनुमान जी की प्रतिरूप वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए कड़ा ऐतराज जताया है और इसे बजरंगबली का अपमान बताया है। .

see more..

शतायु स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

18 Jan 2026 | 6:12 PM

सागर, 18 जनवरी (वार्ता) मध्य प्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” के अंतर्गत मेगा मैराथन का आयोजन किया गया। खेल परिसर से प्रारंभ हुई इस मैराथन को 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि श्री जैन आज भी प्रतिदिन दो घंटे योग कर स्वस्थ जीवन का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।.

see more..