Friday, Aug 14 2026 | Time 17:42 Hrs(IST)
खेल


नागल और बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

नागल और बोपन्ना ऑस्ट्रेलियन ओपन में पेश करेंगे भारतीय चुनौती

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) ओलंपियन सुमित नागल और रोहन बोपन्ना रविवार को मेलबर्न पार्क में शुरु हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में भारतीय चुनौती का नेतृत्व करेंगे।

सुमित नागल पुरुष एकल में चेकिया के 26वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी तोमस माचाक के खिलाफ अपने मुकाबले की शुरुआत करेंगे। यह नागल का पांचवां ग्रैंड स्लैम मुख्य ड्रॉ और तीसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सुमित नागल ने कजाकिस्तान के अलेक्जेंडर बुलविक को हराकर क्वालीफाइंग राउंड से मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी।

2024 में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ सीजन-ओपनिंग ग्रैंड स्लैम जीतने वाले रोहन बोपन्ना इस बार कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस के साथ टीम बनाएंगे। वहीं, एबडेन बेल्जियम के जोरेन व्लीजन के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।

युकी भांबरी अपने फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी के साथ टीम बनाएंगे, जबकि एन श्रीराम बलाजी और रिथविक बोल्लिपल्ली भी युगल में भाग लेंगे। टूर्नामेंट के लिए युगल ड्रॉ बाद में घोषित किए जाएंगे।



साल के चार टेनिस ग्रैंड स्लैम में से ऑस्ट्रेलिया ओपन पहला टूर्नामेंट होगा और 25 जनवरी को पुरुष एकल और महिला युगल के फाइनल के साथ इस टूर्नामेंट का समापन होगा।

राम

वार्ता

More News

मेलबर्न रेनेगेड्स ने ट्विनिंग को अपना डब्ल्यूबीबीएल कोच बनाया

14 Aug 2026 | 4:49 PM

मेलबर्न, 14 अगस्त (वार्ता) मेलबर्न रेनेगेड्स ने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के असिस्टेंट कोच गैवन ट्विनिंग को आगामी डब्ल्यूबीबीएल सीजन के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है।.

see more..

डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन अंतरराष्ट्रीय टेनिस 2-8 नवंबर तक

14 Aug 2026 | 4:15 PM

चेन्नई, 14 अगस्त (वार्ता) चेन्नई ओपन डब्ल्यूटीए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट यहां एसडीएटी नुंगमबक्कम टेनिस स्टेडियम में 2 से 8 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।.

see more..

शनिवार से शुरू हो रहे सिनसिनाटी ओपन में कोको गॉफ को मिला ‘बाय’ से प्रवेश

14 Aug 2026 | 3:53 PM

ओहियो, (अमेरिका) 15 अगस्त (वार्ता) अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ शनिवार को टेनिस कोर्ट पर वापसी कर रही हैं। उन्हें सिनसिनाटी ओपन 2026 के पहले राउंड में 'बाय' (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला है। चौथी सीड गॉफ, जिन्होंने तीन साल पहले इसी टूर्नामेंट में अपना पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीता था, अब यूलिया पुतिनत्सेवा या ल्यूडमिला सैमसनोवा में से किसी एक का सामना करेंगी। यह उनके बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर करेगा।.

see more..

मैदान में फंगस फैलने के कारण ओसासुना बनाम सेल्टा विगो मुकाबला स्थगित

14 Aug 2026 | 3:21 PM

विगो (स्पेन) 14 अगस्त (वार्ता) सेल्टा विगो ने गुरुवार को अपने स्टेडियम के मैदान पर फंगस के प्रकोप के कारण ओसासुना के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले को स्थगित कर दिया। ला लीगा ने कहा कि दोनों क्लब और स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की सहमति के बाद खेल को स्थगित किया। क्योंकि स्टेडियम में "एक बीमारी ने प्रभावित किया है।".

see more..

मैदान में फंगस फैलने के कारण सेल्टा विगो ने ला लीगा का पहला मैच स्थगित

14 Aug 2026 | 3:07 PM

विगो(स्पेन) 14 अगस्त (वार्ता) सेल्टा विगो ने गुरुवार को अपने स्टेडियम के मैदान पर फंगस के प्रकोप के कारण ओसासुना के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले को स्थगित कर दिया। ला लीगा ने कहा कि दोनों क्लब और स्पेनिश फुटबॉल महासंघ की सहमति के बाद खेल को स्थगित किया। क्योंकि स्टेडियम में "एक बीमारी ने प्रभावित किया है।".

see more..