Sunday, Sep 6 2026 | Time 04:35 Hrs(IST)
खेल


नीरज चोपड़ा वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक एथलीट:अमेरिका पत्रिका

नीरज चोपड़ा वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक एथलीट:अमेरिका पत्रिका

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) अमेरिका की प्रतिष्ठित खेल पत्रिका ‘ट्रैक एंड फील्ड न्यूज’ ने भारत के नीरज चोपड़ा को वर्ष 2024 का सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक एथलीट चुना है।

27 वर्षीय भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीतने और पूरे सत्र में छह स्पर्धाओं में भाग लेते हुए दो बार शीर्ष पर और शेष चार में उपविजेता के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।

नीरज चोपड़ा ने 2024 सत्र की शुरुआत मई में दोहा डायमंड लीग में 88.36 मीटर थ्रो के साथ की और वह चेकिया के जैकब वाडलेज के बाद दूसरे स्थान पर रहे। टोक्यो 2020 के स्वर्ण पदक विजेता ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स और भारत में नेशनल फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता जीती। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में 89.45 मीटर थ्रो के साथ अरशद नदीम के 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के बाद दूसरा स्थान हासिल किया।

लुसाने डायमंड लीग में चोपड़ा ने अपने करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो किया और ब्रुसेल्स में अपने सत्र का समापन किया। चोपड़ा दोनों प्रतियोगिताओं में पेरिस 2024 के कांस्य पदक विजेता ग्रेनाडा के पीटर्स के बाद दूसरे स्थान पर रहे। ट्रैक एंड फील्ड न्यूज ने जैवलिन थ्रो में एंडरसन पीटर्स को दूसरे स्थान पर और पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम छठे स्थान पर रहे थे।

पाकिस्तान के एथलीट नदीम ने केवल दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं भाग लिया था जिसके कारण पत्रिका ने नदीम की सीमित भागीदारी को उनकी कम रैंकिंग का कारण बताया। उन्होंने ओलंपिक में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

राम

वार्ता

More News

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा

05 Sep 2026 | 10:33 PM

दुबई, 05 सितंबर (वार्ता) प्रेमा रावत और श्रीचरणी (तीन-तीन विकेट) तथा दीप्ति शर्मा (दो विकेट/नाबाद 12) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को महिला एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 68 गेंदें शेष रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। .

see more..

अयूब- किओंग की जोड़ी को हराकर सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

05 Sep 2026 | 10:08 PM

शेनझेन (चीन), 05 सितंबर (वार्ता) भारत के सात्विकसराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़ी ने शनिवार को भी टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मलेशिया के नूर मोहम्मद अजीरन अयूब और टैन बी किओंग की जोड़ी के खिलाफ जीत दर्ज कर चाइना मास्टर्स के पुरुष युगल के फाइनल में जगह बना ली है। .

see more..

प्रेमा रावत और श्रीचणी का कहर, भारत ने पाकिस्तान को किया 55 रन पर ढेर

05 Sep 2026 | 9:30 PM

दुबई, 05 सितंबर (वार्ता) प्रेमा रावत और श्रीचरणी (तीन-तीन विकेट) तथा दीप्ति शर्मा (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को महिला एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान की पूरी टीम को 18.1 ओवरों में 55 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया।.

see more..